{"_id":"57bdf1d74f1c1bd02dd4f387","slug":"got-adiarm-the-infraction-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीआरएम ने हटवाया अतिक्रमण, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीआरएम ने हटवाया अतिक्रमण, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आगमन की तैयारी में रेलवे प्रशासन जुट गया है। बुधवार सुबह पहुंचे एडीआरएम ने रेलवे रोड से अतिक्रमण हटवाया। हालांकि इस दौरान व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा भी किया। दुकानदारों ने रेल मंत्री से इसकी शिकायत करने की चेतावनी दी। अतिक्रमण हटवाने के बाद पूरे स्टेशन का दौरा कर एडीआरएम ने रह गई खामियों के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 30 सितंबर को रेल मंत्री सुरेश प्रभु का जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दौरा प्रस्तावित है। यहां पहुंचकर वह नए रेलवे प्लेटफार्म और आटोमेटिक सिगनल का उद्घाटन करेंगे। रेल मंत्री के आगमन को लेकर पिछले एक सप्ताह से रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। तैयारियों के निरीक्षण के लिए एडीआरएम ने दूसरी बार बुधवार को जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
इससे पूर्व डीआरएम अपनी स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण करने आए थे। बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम एके द्विवेदी के निर्देश पर स्टेशन से बाहर रेलवे रोड चौराहे से लेकर अंदर परिसर और न्यू प्लेटफार्म के पास से बुल्डोजर चला कर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों ने हंगामा भी किया साथ ही इसकी शिकायत रेल मंत्री से करने की चेतावनी दी। अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद एडीआरएम ने पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रेल मंत्री स्टेशन के किसी भी कोने में जा सकते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता, आरपीएफ प्रभारी धर्मवीर यादव समेत जीआरपी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।