फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gomti train route changed because of

ट्रेन डिरेलमेंट के चलते बदला गोमती का रूट

Fri, 13 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Fri, 13 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gomti train route changed because of
ट्रेन - फोटो : ब्यूरो

कानपुर के पास मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरने के कारण ट्रेनों का आवागमन खुर्जा में भी बाधित रहा। इसके चलते दिल्ली से लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन कर उसे वाया मुरादाबाद, बरेली लखनऊ भेजा गया। वहीं, बृहस्पतिवार शाम को करीब एक घंटे तक आम्रपाली एक्सप्रेस को भी जंक्शन स्टेशन पर रोका गया था। वहीं, कोहरे से भी ट्रेनें लेट से आ रही हैं।

विज्ञापन


बुलंदशहर और खुर्जा के यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार का दिन आफत भरा रहा। कोहरे के कारण पहले से ही लेट चल रहीं ट्रेनों में कानपुर-उन्नाव रूट पर मालगाड़ी के डिरेल होने से आवागमन प्रभावित हुआ। खुर्जा जंक्शन से होकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस का रूट बदलकर वाया मुरादाबाद, बरेली कर दिया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


उन्हें दिल्ली तक की दौड़ लगानी पड़ी। वहीं, कोहरे के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वालीं सात एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। महानंदा एक्सप्रेस आठ  घंटे, कालका मेल 5 घंटे, मुरी एक्सप्रेस 6 घंटे, डिब्रूगढ़  एक्सप्रेस और आम्रपाली एक्सप्रेस  13 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 9 घंटे, और सगम एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज और कल नहीं आएगी  ईएमयू
रेलवे ट्रैक पर काम चलने के कारण आज यानि शनिवार और रविवार को अलीगढ़ पलवल ईएमयू को रेलवे ने रद्द कर दिया है। कई बार से सप्ताह में दो दिन रद्द होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि सोमवार से ईएमयू आने निर्धारित समय पर आएगी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed