फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   glanders farcy

खुर्जा की एक घोड़ी में ग्लैंडर्स फारसी की पुष्टि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
glanders farcy
खुर्जा की एक घोड़ी में ग्लैंडर्स फारसी की पुष्टि
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में ग्लैंडर्स फारसी रोग लगातार पशुपालन विभाग की परेशानियां बढ़ा रहा है। अब विभाग को एक और घोड़ी की रिपोर्ट हिसार लैब से पॉजिटिव प्राप्त हुई है। साथ ही पूर्व में पॉजिटिव आई ऊंचागांव क्षेत्र की घोड़ी की दूसरी रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। विभाग द्वारा अब खुर्जा क्षेत्र की घोड़ी का दूसरा सैंपल लेकर जांच को हिसार लैब में भेजा जाएगा।

ग्लैंडर्स फारसी रोग पशुओं में तेजी से एक-दूसरे को अपनी चपेट में लेता है, यह ऐसा रोग है जो शरीर में गलन पैदा करता है। वहीं, पशुओं से मनुष्य में भी यह रोग तेजी से फैलता है। जिले में पिछले दिनों ऊंचागांव ब्लॉक के भड़काऊ गांव में एक घोड़ी की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई थी, तो विभाग से लैब के वैज्ञानिकों ने दूसरा सैंपल मांगा, हाल ही में विभागीय अफसरों द्वारा संबंधित घोड़ी का दोबारा सैंपल लेकर भेजा गया तो अब वहां से रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, दूसरी ओर खुर्जा क्षेत्र में एक घोड़ी की ग्लैंडर्स फारसी की रिपोर्ट विभाग को पॉजिटिव प्राप्त हुई है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने तत्काल क्षेत्र में अलर्ट घोषित कर एक टीम को घोड़ी के स्वास्थ्य की निगरानी में लगा दी है। सीवीओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि खुर्जा क्षेत्र में एक घोड़ी की ग्लैंडर्स फारसी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। हिसार लैब में अब घोड़ी का दोबारा सैंपल जांच को भेजा जाएगा। पूर्व में पॉजिटिव आई ऊंचागांव वाली घोड़ी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed