{"_id":"604a56518ebc3e8c965c0999","slug":"girlfriend-fall-from-roof-bulandshahr-news-gbd2152399172","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका छत से गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका छत से गिरी
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती बुधवार देर रात प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गई। परिजनों के आने की भनक लगती ही युवती रस्सी के सहारे छत से भागने की कोशिश करने लगी लेकिन रस्सी टूटने से वह नीचे आ गिरी। घायल युवती को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
दिल्ली-बदायूं हाईवे स्थित फायर स्टेशन के पास एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कार्यालय में अन्य कमरे भी बने हुए हैं। बुधवार रात को उक्त कमरों में चार कर्मचारी सो रहे थे। कंपनी में कार्यरत स्याना क्षेत्र एक गांव निवासी युवक का कंपनी के निकट ही रहने वाली एक युवती से पांच माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि बुधवार रात को युवती उससे मिलने के लिए आई थी। इसी दौरान परिजनों की आने की भनक लगते ही युवती को आरोपी युवक ने प्लास्टिक की रस्सी के सहारे छत से नीचे उतारने की कोशिश की। लेकिन, इस दौरान रस्सी टूट गई और वह नीचे जमीन पर आ गिरी। लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। गंभीर हालत में घायल युवती को सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। युवक को हिरासत में लिया गया है।