फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Girl student returning from shop molested, parents beaten on protest

Bulandshahar News: दुकान से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर मां-बाप को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Girl student returning from shop molested, parents beaten on protest
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में दुकान से घर जा रही किशोरी के साथ तीन-चार आरोपियों ने रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ की। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी और भगा दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर माता-पिता को जानकारी दी। परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। आरोपी अब उन्हें हत्या की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के एक गांव निवासी पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम को वह दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। जहां से वह अपने घर पैदल ही लौट रही थी। रास्ते में गांव निवासी आरोपी चार युवकों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। उसके शोर मचाने पर उसके माता-पिता मौके पर पहुंच गए तो आरोपियों द्वारा उनसे भी बदतमीजी करते हुए हत्या की धमकी दी गई और फिर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर लोगों को एकत्र होते देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से उसे और उसके परिजनों को जानमाल का खतरा बना हुआ है। देहात पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed