{"_id":"690b87f3d8b55ca0e0029e19","slug":"girl-dies-on-the-spot-after-swing-breaks-at-ramghat-fair-bulandshahr-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: रामघाट मेले में झूला टूटने से बच्ची की मौके पर मौत, पांच घायल, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: रामघाट मेले में झूला टूटने से बच्ची की मौके पर मौत, पांच घायल, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
Wed, 05 Nov 2025 11:00 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, नरौरा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरौरा (बुलंदशहर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:00 PM IST
सार
स शाम करीब 6 बजे मेले में लगा झूला चल रहा था, जिसमें बच्चे और अन्य लोग सवार थे। अचानक झूले का एक्सल टूट गया और वह तेज स्पीड से जमीन पर आ गिरा। हादसे में रामघाट निवासी हिमांशी (7) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
झूला टूटने के बाद बचाव में जुटे लोग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
यूपी पुलिस बुलंदशहर जिले के रामघाट मेले में मंगलवार शाम एक झूले का एक्सल अचानक टूट जाने से झूला नीचे गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में झूले पर सवार एक सात वर्षीय बच्ची हिमांशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे मेले में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
रामघाट मेले के प्राइवेट बस अड्डे के पास शाम करीब 6 बजे मेले में लगा झूला चल रहा था, जिसमें बच्चे और अन्य लोग सवार थे। अचानक झूले का एक्सल टूट गया और वह तेज स्पीड से जमीन पर आ गिरा। हादसे में रामघाट निवासी हिमांशी (7) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला नीरज और करण निवासी रामघाट, जितेंद्र निवासी रामघाट, डब्बू निवासी रामघाट और दीक्षा निवासी रतुआ नगला घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, एसडीएम मुनेश कुमार और सीओ शोभित कुमार तुरंत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेजा गया है। पुलिस ने झूले के संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन