{"_id":"68b1dc88cb9045a7a80f7f1c","slug":"gas-line-burst-during-digging-of-electric-pole-repair-work-started-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109274-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बिजली के खंभे की खोदाई के दौरान गैस लाइन फटी, मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बिजली के खंभे की खोदाई के दौरान गैस लाइन फटी, मरम्मत शुरू
विज्ञापन
खुर्जा के जीटी रोड पर गैस लाइन फटने के बाद मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी । संवाद
खुर्जा। जीटी रोड पर पहासू अड्डा के पास बिजली के खंभे की खोदाई के दौरान अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन फट गई। गैस लीकेज होने पर आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसके बाद अग्निशमन विभाग की मौजूदगी में चार घंटे की मशक्कत के बाद पाइपलाइन को ठीक किया गया।
एसडीओ नगर अविनाश चौधरी ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से जीटी रोड पर बिजली के खंभे और तारों को पीछे शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते अडानी टोटल गैस कंपनी की ओर से सड़क किनारे डाली गई गैस पाइपलाइन के विषय में पहले से जानकारी ली गई। साथ ही कंपनी के एक कर्मचारी को साथ में रखकर कार्य किया जा रहा है।
शुक्रवार को जब ऊर्जा निगम की टीम पहासू अड्डा पर एक निजी स्कूल के बाहर खंभे के लिए गड्ढे की खोदाई कर रही थी। इससे पहले गैस कंपनी की ओर से स्थान को चिह्नित करा लिया गया था। जब गड्ढा खोदा गया है तो अचानक गैस लीकेज शुरू हो गई। वहां मौजूद कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। इसकी सूचना तत्काल गैस पंप पर दी गई। जिसके बाद सप्लाई को बंद कराया गया। कंपनी की ओर से अपने तकनीशियन और कर्मचारी मरम्मत के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
ऐसे में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक मरम्मत कार्य किया गया। इसके बाद पाइप लाइन को ठीक कर गैस सप्लाई चालू की गई। वहीं सहायक अग्निशमन अधिकारी अवधेश सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से टीम मौके पर तैनात की गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।