फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganpati Bappa was bid farewell with great pomp, devotees danced on devotional songs

Bulandshahar News: धूमधाम से गणपति बप्पा को दी विदाई, भक्ति गीतों पर झूमे भक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa was bid farewell with great pomp, devotees danced on devotional songs
गुलावठी की सनोटा नहर में गणपति बप्पा का विसर्जन करते भक्त। स्रोत: संगठन
बुलंदशहर/अनूपशहर/गुलावठी। रिमझिम फुहारों के बीच भक्त गणपति के भजनों पर नाचते भक्त और सड़कों पर उड़ता गुलाल... यह नजारा बुधवार को गणपति विसर्जन के दौरान दिखाई दिया। हर ओर बप्पा के जयकारों की गूंज रही। जिलेभर में भजन संध्या व आरती में भक्त उत्साह के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

अनूपशहर में ढोल नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाओं को शोभायात्रा के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन से पूर्व गणपति बप्पा का अलौकिक शृंगार किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन और भक्ति गीतों पर नाचते हुए भक्त कस्बे के कई स्थानों से विसर्जन कुंड के लिए रवाना हुए। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ संत सोहम ताऊ आश्रम के समीप गणेश प्रतिमा विसर्जन कुंड पर पहुंचे। यहां पर नगर पालिका परिषद की ओर से बनाए गए कुंड में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

गुलावठी नगर में श्री गणेश सेवा समिति ने गणपति बप्पा का विसर्जन किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के समापन पर गाजे-बाजे के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए गांव सनौटा स्थित नहर में गणपति का विसर्जन किया गया। विसर्जन में गणेश समिति सहित अन्य भक्तगण बाबा के भजनों पर थिरकते नजर आए। इस मौके पर तुषार गर्ग, अंकित वर्मा, तरूण बत्रातरूण अग्रवाल, अनुभव, विशाल सिंघल सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर नगर की पंजाबी काॅलोनी, मोहल्ला साठा, नगर पालिका के पास और डीएम रोड समेत कई जगह गणपति की प्रतिमा पंडालों में स्थापित की गई है। यहां पर सुबह-शाम श्रद्धालुओं ने आरती की। उनको प्रसाद के रूप में मोदक, केला, सेव, किसमिस, मिश्री का भोग लगाया गया। इसी तरह जिले के अलग-अलग हिस्सों में पंडालों में विराजे गणपति का पूजन और आरती का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान भक्तों में उत्साह देखने को मिला।

गुलावठी की सनोटा नहर में गणपति बप्पा का विसर्जन करते भक्त। स्रोत: संगठन

गुलावठी की सनोटा नहर में गणपति बप्पा का विसर्जन करते भक्त। स्रोत: संगठन

गुलावठी की सनोटा नहर में गणपति बप्पा का विसर्जन करते भक्त। स्रोत: संगठन

गुलावठी की सनोटा नहर में गणपति बप्पा का विसर्जन करते भक्त। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed