फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganpati Bappa Morya echoed throughout the district, immersion was done with enthusiasm

Bulandshahar News: जिलेभर में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, उत्साह से किया विसर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya echoed throughout the district, immersion was done with enthusiasm
नगर में नगर पालिका कार्यालय के पास मंडप में विराजे गणेश का पूजन करते भक्त। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर/अहार/खानपुर। जिले में गणपति बप्पा की गूंज जारी है। मंगलवार को जहां जगह-जगह भजन संध्या का आयोजन हुआ तो मंडप में विराजे भगवान गणेश की आरती भी की गई। वहीं अहार व अनूपशहर में गणेश प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

नगर की पंजाबी काॅलोनी, मोहल्ला साठा, नगर पालिका के पास और डीएम रोड समेत कई जगह गणपति की प्रतिमा पंडालों में स्थापित की गई है। यहां पर सुबह-शाम श्रद्धालु आरती कर रहे हैं। प्रसाद के रूप में मोदक, केला, सेव, किसमिस, मिश्री का भोग लगाया जा रहा है। वहीं खानपुर में गणपति बप्पा की विदाई धूमधाम से की गई।
विज्ञापन

विसर्जन से पूर्व गणपति बप्पा का अलौकिक शृंगार किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए भक्त मंदिर से अवंतिका घाट रवाना हुए। गंगा घाट पर भगवान गणेश की वापसी व कृपा और आशीर्वाद के लिए अनुष्ठान कर सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहार क्षेत्र के मां अवंतिका देवी गंगा घाट पर और सिद्ध बाबा गंगा घाट पर गणेश भगवान की श्रद्धालुओं ने दूर-दराज से आकर गंगा किनारे मूर्ति विसर्जन किया। इस दौरान क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। अनूपशहर में भी गणेश की प्रतिमा का भक्तों ने उत्साह के साथ विसर्जन किया। कस्बे में गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर लगभग दो दर्जन पंडालों में से भारद्वाज कॉलोनी का पंडाल सबसे आकर्षक है। गणेश मंदिर में संगमरमर की प्रतिमा विराजमान है। नौ दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम को भजन संध्या और रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। सोमवार की रात तीन विशेष प्रस्तुतियां हुईं।
पहले कार्यक्रम में कलाकार ने श्रीकृष्ण का रूप धारण कर छह फुट के गुब्बारे में बंद होकर 25 मिनट तक नृत्य किया। गुब्बारे के ऊपर कृष्ण की सखी विराजमान थीं। दूसरी प्रस्तुति में जलवास नृत्य के माध्यम से राधा-कृष्ण के प्रेम को दर्शाया गया। दो फीट गहरे पानी में कलाकारों ने आधे घंटे तक प्रस्तुति दी। अंतिम प्रस्तुति में मीराबाई के विरह को दर्शाया गया।

कलाकार ने गिरधर की प्रतिमा के साथ भावपूर्ण नृत्य किया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
कार्यक्रम योगेश शर्मा की टीम द्वारा प्रस्तुत किए गए। इस दौरान पंडित देवेंद्र भारद्वाज, रोहतास शर्मा, सोनू भारद्वाज, मनी भारद्वाज, मनोज शर्मा, योगेश शर्मा, हनी शर्मा, कृष्णा शर्मा आदि मौजूद रहे।

नगर में नगर पालिका कार्यालय के पास मंडप में विराजे गणेश का पूजन करते भक्त। संवाद

नगर में नगर पालिका कार्यालय के पास मंडप में विराजे गणेश का पूजन करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed