फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gangrape

एसएसपी से मिलकर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

एसएसपी से मिलकर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्मबुलंदशहर।पीड़िता ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला का अपने रिश्तेदारों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
Gangrape

विस्तार

एसएसपी से मिलकर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र निवासी एक महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह एसएसपी से मारपीट व संपत्ति विवाद की शिकायत कर खुर्जा थाने जा रही थी। कोतवाली देहात के पास से कार सवार आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी उसे नहर के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खुर्जा के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि वह फिलहाल मथुरा में रह रही है। आरोप है कि पूर्व में दर्ज कराए गए मारपीट और संपत्ति विवाद के एक मुकदमे में कार्रवाई को लेकर वह 15 सितंबर को एसएसपी से मिलने के लिए आई थी। एसएसपी के आदेश पर जब वह खुर्जा थाने जाने के लिए देहात क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप चौक पर खड़ी थी तो एक कार सवार कुछ आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अज्ञात स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बाद में उसे नगर क्षेत्र में नहर के पास फेंककर फरार हो गए। जब उसे होश आया तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने उसे पांच दिन तक अवैध रूप से हिरासत में रखा। पीड़िता ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला का अपने रिश्तेदारों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में भी महिला ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता को हिरासत में नहीं रखा जा सकता है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed