फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gangrape

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Gangrape
किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी चार महीने तक किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना का पता चला। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पीड़ित पिता ने बताया कि चार महीने पहले उनकी नाबालिग पुत्री खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। इसी बीच गांव के ही पांच युवक उनकी बेटी को अगवा कर खेत में ले गए। यहां युवकों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसकी वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने बेटी को धमकी दी यदि घटना के बारे में किसी को बताया तो वे वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे। इसके बाद आरोपी चार महीने तक बेटी को ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म करते रहे। बाद में आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। जब उन्हें इस बात का पता चला तो बेटी ने आपबीती बताई।
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म में पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पोस्को व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी महाराज, दीपक व तोताराम को जेल भेज दिया है। जबकि फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। एसओ रामघाट वीरेंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed