{"_id":"2bbd4ce8d63fa8e446603827dadb39d7","slug":"ganga-snaan-will-ban-from-patali-ghat-to-pakka-pul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाताली घाट से पक्के पुल तक गंगा स्नान पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाताली घाट से पक्के पुल तक गंगा स्नान पर रोक
अमर उजाला, अनूपशहर
Updated Fri, 20 Nov 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले के दौरान पाताली घाट से लेकर पक्के पुल तक गंगा स्नान प्रतिबंधित रहेगा।
यह निर्णय एसडीएम और सीओ ने पालिका के अफसरों के साथ मेला क्षेत्र में गंगा की गहराई के निरीक्षण के बाद लिया।
उन्होंने पातालीघाट से लेकर पक्के पुल तक पड़ने वाले घाटों तक जाने वाले रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद करने का निर्देश दिया है।
स्नान के लिए नयाघाट, जाहनवीद्वार और कुंजघाट ही श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होंगे।
इन घाटों पर भी गहरे जल में जाने से रोकने के लिए गंगा में बैरिकेडिंग की जाएगी।
एसडीएम अरुण कुमार यादव और सीओ आरपीसिंह ने कोतवाल व नगर पालिका अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र और घाटों का सघन निरीक्षण किया।
एसडीएम ने घाटों पर गंगा की गहराई भी नपवाई। इसके बाद मेले में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए विचार-विमर्श हुआ ।
तय किया गया कि अलीगढ़ की ओर आने वाली बसों की पार्किं ग जेपी विश्वविद्यालय में कराई जाएगी।
बुलंदशहर की ओर से आने वाली बसों की पार्किंग करनुपर इंटर कालेज मैदान के पास होगी।
वहीं दुपहिया वाहनों को अलीगढ़ बस अड्डे के पास कोल्ड स्टोरेज परिसर में खड़ा किया जाएगा।
श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर और बुग्गियों का ठहराव गंगा पुल के पास खाली मैदान में कराया जाएगा।
पूरे मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक वीके यादव, एसआई प्रदीप यादव, पालिा निरीक्षक सुशील शर्मा, संजय यादव आदि मौजूद रहे।