फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga reached beyond the ghats

Bulandshahar News: घाटों के पार पहुंची गंगा, नरौरा बैराज पर भी बढ़ा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ganga reached beyond the ghats
अनूपशहर क्षेत्र के गांव भैरिया हरिद्वारपुर में गंगा के कटान स्थल का निरीक्षण करते सिंचाई विभाग 
अनूपशहर/अहार/नरौरा। बिजनौर बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से जिले में गंगा नदी उफान पर है। खेतों में दो-दो फीट पानी भरा होने से किसान मायूस हैं। बाढ़ जैसे हालात बनने से जगह-जगह कटान जारी है। बिजनौर बैराज से बृहस्पतिवार को फिर 1.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शुक्रवार को जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। गंगा का पानी घाटों को पार कर गया है। नरौरा बैराज पर भी जलस्तर में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

अनूपशहर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बिजनौर बैराज से सुबह 1.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी शुक्रवार दोपहर तक अनूपशहर पहुंचने की संभावना है। सिंचाई विभाग ड्रेनेज के जेई उमेश कुमार के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार की तुलना में आज 14 हजार क्यूसेक कम पानी छोड़ा गया है। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। बाढ़ चौकियां और लेखपाल अलर्ट हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भैरिया हरिद्वारपुर और मोहल्ला मदार गेट स्थित मल्लाह बस्ती के कटान स्थलों का निरीक्षण किया है। एसडीओ अनुज तिवारी ने बताया कि कटान स्थलों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

अनूपशहर में गंगा घाटों पर करीब 1 फुट पानी जमा है। गांव भैरिया हरिद्वारपुर के निवासियों ने चिंता जताई है कि गंगा का कटान गांव से मात्र 40-50 मीटर दूर है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कटान नहीं रोका गया तो पूरा गांव गंगा में समा सकता है। उन्होंने जल्द से जल्द कटान रोकने की मांग की है। गंगा का बढ़ा पानी खादर से होता हुआ खेतों में पहुंच गया। गंगा किनारे बसे 12 गांवों रूढ़ बांगर, शेरपुर बांगर, हसनपुर, सिरोरा, जाफराबाद, बच्ची खेड़ा और तोरई समेत अन्य के खादर क्षेत्र से पानी खेतों में पहुंच गया। किसान उधम सिंह, ओमप्रकाश और सतेंद्र आदि का कहना है कि पिछले दिनों गंगा में आई बाढ़ से सभी तरह की फसलों को नुकसान हुआ। अब एक बार खेतों में पानी भरने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगी। इस तरह से उन्हें बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। खेतों में इस समय पानी भरने से सभी काम प्रभावित हैं और चारे का संकट पहले से ही बना हुआ है। किसानों ने शासन व प्रशासन से खराब हुई फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नरौरा बैराज पर गंगा नदी में उफान जारी
नरौरा बैराज पर गंगा नदी उफान पर है और जलस्तर मीडियम फ्लड में बना हुआ है। बैराज पर पानी की कुल आवक 1.94 लाख क्यूसेक प्रति सेकंड हो रही है। बैराज से निकली एलजीसी व पीएलजीसी नहरों में पानी में भरी सिल्ट आने के कारण करीब पांच हजार क्यूसेक पानी की निकासी कम की गई है। गंगा बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 181902 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जबकि बुधवार को 172128 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। एलजीसी नहर में 6038 एवं पीएलजीसी नहर में 6433 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed