{"_id":"572e069a4f1c1b083f5cd95f","slug":"ganga-nagar-panchayat-is-naraura-sloppy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरौरा नगर पंचायत कर रही गंगा को ‘मैला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरौरा नगर पंचायत कर रही गंगा को ‘मैला’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 07 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
गंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा की सफाई पर केंद्र सरकार भले ही अरबों रुपये खर्च कर रही हो मगर सरकारी मशीनरी ही गंगा को मैला कर रही है। नरौरा नगर पंचायत क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) नहीं होने के कारण हजारों गैलन गंदा पानी हर रोज गंगा में बहाया जा रहा है। इस पर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने ईओ नरौरा को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
नरौरा नगर पंचायत क्षेत्र की आबादी करीब 40-45 हजार है। पंचायत क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं हैं। ऐसे में घर, दुकान और कारखानों से निकलने वाला दूषित पानी गंगा में बहाया जा रहा है। गंगा तक पहुंचने वाले गंदे पानी की मात्रा कितनी है, इसकी सही जानकारी नगर पंचायत अफसरों को भी नहीं है।
विज्ञापन
एक अनुमान के मुताबिक हजारों गैलन दूषित पानी रोजाना गंगा में बहाया जा रहा है। नरौरा नगर पंचायत का नाला बंद नहीं हुआ तो गंगा में प्रदूषण और बढ़ सकता है। उधर, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी का कहना है कि इस संबंध में केंद्र और स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत नरौरा का जहरीला पानी गंगा में बहाया जा रहा है। इस संबंध में केंद्र और स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अवगत करा दिया गया है। आगे की कार्यवाही वहीं से होगी। - जीएस श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी