{"_id":"6193eaa2f5a5a61a650ae431","slug":"ganga-mela-bulandshahr-news-gbd2294765116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान मेला का शुभारंभ आज, रूट रहेगा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान मेला का शुभारंभ आज, रूट रहेगा डायवर्ट
विज्ञापन
व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम व पुलिस अधिकारी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्नान मेला का शुभारंभ आज, रूट रहेगा डायवर्ट
बुलंदशहर/अनूपशहर/बुगरासी। लक्खी कार्तिक गंगा स्नान मेला का बुधवार को विधिवत रूप से शुभारंभ होगा। गंगा स्नान के लिए दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम दावे किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती के साथ अनूपशहर गंगा तट पर बैरिकेडिंग की गई है। वाया अनूपशहर संभल, अलीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों के श्रद्धालु अनूपशहर में गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भी बुग्गी-भैंसा, बैलगाड़ी, निजी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली से आते हैं। मंगलवार को ही गंगा में बैरिकेडिंग, मचान और प्रकाश की व्यवस्था की गई। सफाई के लिए भी उचित इंतजाम किए हैं। मेला परिसर में दो हजार से अधिक दुकानदारों ने अभी तक अपनी दुकान लगाई है।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस फोर्स
मेले में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। गंगा घाट पर गोताखोर, पुलिस फोर्स, पीएसी फ्लड की प्लाटून तैनात की गई है। वाच टावर भी लगाए गए हैं, जिस पर टीम तैनात रहेगी। एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिससे मेले में खोने वाले बच्चों, खोये हुए सामन की सूचना देने के साथ विभिन्न स्थिति से श्रद्धालुओं को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
इन रूटों पर होगा वाहनों का संचालन
कोतवाली प्रभारी ने एसएसपी को पत्र लिखकर 17 नवंबर की रात 11 बजे से 20 नवंबर की सुबह 10 बजे तक रूट का डायवर्जन करने की मांग की है। बुलंदशहर से संभल की ओर जाने वाले वाहनों को वाया स्याना अड्डा और शिकारपुर तिराहा से निकाला जाएगा। डिबाई से वाया अनूपशहर संभल जाने वाले वाहनों को नरौरा होकर निकाला जाएगा। इन वाहनों का अनूपशहर आना प्रतिबंधित रहेगा। अलीगढ़ से संभल की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग डिबाई दोराहे से नरौरा होकर निकाला जाएगा। संभल की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को वाया गवां, बबराला से निकाला जाएगा। इसके लिए डायवर्जन प्वाइंट केसरपुर तिराहा संभल और इंदिरा चौक बबराला रहेंगे। शिकारपुर की ओर से संभल जाने वाले वाहनों को वाया तालबिबियाना चौराहा से डिबाई दोराहा से नरौरा होकर निकाला जाएगा।
अनूपशहर में सभी स्कूल तीन दिन के लिए बंद
गंगा मेला के चलते अनूपशहर कस्बे के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में तीन दिन का अवकाश किया गया है। मेला प्रभारी एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार ने आदेश जारी करते हुए 18 से 20 नवंबर तक सभी स्कूलों में छुट्टी करने की घोषणा की है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश बीएसए और एसडीएम को दिए हैं।
घाट पर नहीं बिजली कनेक्शन, हो जाता है अंधेरा
बुगरासी क्षेत्र में गंगा पर बने भगवानपुर घाट पर बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। जिसके चलते दिन ढलते ही घाट पर अंधेरा छा जाता है। इससे मेले की रौनक भी पूरी तरह से फीकी पड़ जाती है। विभिन्न कर्मकांड के लिए आने वाले लोग इस दौरान अपने साथ प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था के साथ मौके पर पहुंचते हैं। बिहार की आरकेएस कंपनी ने पक्के पुल का निर्माण किया था। लगभग पांच करोड़ की लागत से बने पक्के घाट में रोशनी का इंतजाम तो किया गया, लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं होने के कारण घाट पर अंधेरा ही रहता है।
मेला के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व्यवस्था बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को मौके पर तैनात और सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। मेला के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी बनी रहे, इसके लिए रूट डायवर्जन की भी व्यवस्था की गई है। विभिन्न क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों को रूट डायवर्जन का पालन करने के आदेश दिए हैं। - डा. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन/मेला प्रभारी