फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga Maili even if the sewer line is not littered, STP capability

गंगा क्यों न हो मैली जब सीवर लाइन बिछी नहीं, एसटीपी की क्षमता कम

Sun, 26 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 26 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ganga Maili even if the sewer line is not littered, STP capability
गंगा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गंगा स्वच्छता को लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट इसके लिए कई बार आदेश जारी कर चुके हैं। शासन ने भी इसको गंभीरता से लिया है। इसके बावजूद गंगा साल दर साल मैली होती जा रही है।

अफसरों की मनमानी से न तो गंगा में गिर रहे नालों को रोका जा सका है और न ही गंगा आसपास के गांवों-कस्बों में सीवर लाइन बिछाई गई हैं। एसटीपी की क्षमता बेहद कम है ।
विज्ञापन

अनूपशहर मेंे गंगा घाटों पर लगाए गए एसटीपी की क्षमता बेहद कम कम हैं। अनूपशहर से चार एमएलडी गंदा पानी एसटीपी तक पहुंचता है।

एक एसटीपी की क्षमता 1.75 एमएलडी और दूसरे की 0.85 एमएलडी है। कुल मिलाकर करीब 2.50 एमएलडी के दो एसटीपी हैं। गंदे पानी का बहाव अधिक होने से आए दिन गंदा पानी ओवर फ्लो होता है। इसका कहीं न कहीं असर गंगा की सेहत पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जल्द ही तीसरा एसटीपी अनूपशहर में लगना है। सीवर लाइन भी बिछाई जानी है। गंदे पानी के ओवर फ्लो की समस्या एसटीपी और सीवर लाइन बिछने से पहले खत्म नहीं होगी।

अफसरों को मैली गंगा की फिक्र नहीं

नरौरा क्षेत्र में गंदा नाला सीधे गंगा में मिल रहा है। इससे में प्रदूषण चरम पर है। मोहल्ला श्यामपुरी में साधू आश्रमों के पास स्थित गंदे नाले को बंद करने की कोशिश भी नहीं की गई है। गंदे पानी और कीचड़ का प्रवाह होने से प्रमुख बांसीघाट घाट व गांधीघाट पर गंगा स्नान तक मुश्किल हो चला है।

हालांकि नगर में एसटीपी का निर्माण कार्य चल रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व और नगर पंचायत के प्रभारी बृजेश कुमार कहते है कि यदि ऐसा है तो ईओ से जवाब मांगा जाएगा।
एनएमसीजी टीम ने लिया जायजा

 केंद्र सरकार के नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा की टीम ने शनिवार को मदारगेट व अहारेट स्थित दोनों एसटीपी व पंपिंग स्टेशनों व नए बनाए जाने वाले एसटीपी का सघन निरीक्षण कर जानकारी हासिल की।  महानिदेशक यूपीसिंह के नेतृत्व में आई टीम में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डीके मथुरिया और सलाहकार जैव विविधता डॉ.संदीप बेहरा शामिल थे।


टीम ने  अहारगेट एसटीपी से  शोधित पानी कम गुणवत्ता का मिलने पर नाराजगी जताई तथा एसटीपी का पानी सिंचाई के लिये किसानों को दिए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed