{"_id":"68b5d1443849cab7030935f2","slug":"ganesh-immersion-will-not-happen-in-the-canal-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-139799-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तेज बहाव के कारण नहर में नहीं होगा गणेश विसर्जन, खोदे जाएंगे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तेज बहाव के कारण नहर में नहीं होगा गणेश विसर्जन, खोदे जाएंगे गड्ढे
विज्ञापन
बुलंदशहर। तेज बहाव के कारण इस बार नहर में गणेश विसर्जन नहीं किया जाएगा। इसके लिए दोनों नहर के पास गड्ढे खोदकर उनमें पानी भरवाया जाएगा। मंगलवार से नगर पालिका अधिकारी नहर पर गणेश विसर्जन के लिए तैयारियां शुरू करेंगे।
छह सितंबर को गणेश विसर्जन होगा। शहर के करीब पांच हजार लोगों के इसमें शामिल होने की संभावना है। पहाड़ों पर बारिश अधिक होने के कारण नहर में पानी अधिक है और बहाव भी काफी तेज है। जिसके चलते इस बार भी नहर में गणेश विसर्जन नहीं किया जा सकेगा। सुरक्षा की दृष्टि से एक नहर में पानी कम कराया जाएगा और पास ही एक गड्ढा खोदवाकर पानी भरवाया जाएगा। नहर के किनारों की ओर बेरिकेटिंग भी कराई जाएगी ताकि किसी भी स्थिति में हादसा न हो सके। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से नहर पर गड्ढा खोदने व अन्य तैयारियां की जाएंगी। नहरों में पानी अधिक होने के कारण गणेश विसर्जन कराना संभव नहीं है।