फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ganesh chaturthi

Bulandshahar News: घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi
डिबाई में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर/शिकारपुर/स्याना/खानपुर/औरंगाबाद/गुलावठी/डिबाई/नरौरा। जिलेभर में बुधवार को गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजा के साथ घरों और पंडालों में भगवान गणेश विराजमान हुए। इसके साथ ही गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। इस दौरान कलश यात्रा व शोभायात्राएं निकाली गईं। शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

नगर में श्री गणेश महोत्सव कमेटी की ओर से गणेश प्रतिमा स्थापित करने से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ सांसद भेला सिंह ने किया। इसमें विवेक कुमार सैनी बाबा, कार्तिक माहुर, विजय सैनी, श्याम प्रजापति आदि शामिल रहे। पंजाबी कालोनी के पंडाल में गणपति को श्रद्धा व पूजन के साथ विराजमान किया गया। इस दौरान गौरव आनंद, हितेश आनंद, पंकज भूटानी, राजेंद्र अरोरा, संदीप भूटानी व पंकज आनंद आदि शामिल रहे। इसके अलावा गोल्डन हाइट्स स्कूल में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

अनूपशहर में बबस्टरगंज गंगाघाट से गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। पंडालों में बप्पा की स्थापना की गई। गौरी शंकर की धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। शिकारपुर के विज्डम वर्ल्ड स्कूल व हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्याना के अध्ययन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानपुर में शोभायात्रा निकाली गई। औरंगाबाद में प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर परिसर में स्थापित गणेश भगवान के मंदिर में भृगुक्षेत्र आश्रम अनूपशहर से पधारे आचार्य शिवदत्त शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश भगवान को पंचामृत से स्नान कराया। डिबाई में निकाली गई शोभायात्राएं में लक्ष्मी जी, खाटू श्याम जी, आदि शंकर जी, जगन्नाथ जी, मां दुर्गा पांच विद्युत चलित भगवान की झांकियां लोगों का मन मोह रहीं थीं।

गुलावठी के चौधरी वेदराम स्कूल में हर्ष और उल्लास के साथ गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। नरौरा के राजघाट में श्याम सेवा मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed