{"_id":"5717b6694f1c1bc6568b487f","slug":"furore-over-teenager-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की मौत पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की मौत पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाआम स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन किशोरी की बुधवार करीब साढ़े 11 बजे मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए और शव को लेकर गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
डिबाई क्षेत्र के कर्णवास की रहने वाली 16 वर्षीय हिमानी पुत्री नामित को सांस की दिक्कत पर दो दिन पहले कालाआम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने नामित को बार-बार आश्वासन दिया कि उसकी बेटी ठीक हो जाएगी लेकिन बुधवार उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
नामित का आरोप था कि डॉक्टर ने उसकी पुत्री का इलाज करने में लापरवाही बरती है। उधर डॉक्टर ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि इलाज में कोई कोताही नहीं बरती गई। किशोरी हिमानी की मौत पर हंगामा कर रहे परिजनों को डॉक्टर ने भी समझाया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें शांत किया ।
विज्ञापन