{"_id":"0a938abf195123aaac54f7dcdffc3509","slug":"furore-over-bogus-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटिंग पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोटिंग पर हंगामा
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद और खानपुर क्षेत्र में फर्जी मतदान को लेकर कई बार हंगामा हुआ। फर्जी मतदान करते पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया।
जब चुनाव समन्न हो गया तो युवक को छोड़ दिया गया। कोड़ा शमशाबाद में प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। हिमाबाद में उम्मीदवारोें के प्रत्याशियों में लात घुंसे चले।
आरोप है कि ग्राम पंचायत खिदरपुर में दबंग प्रधान प्रत्याशी ने औरंगाबाद मे फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवा लोगों को मतदान करने के लिए बूथ पर भेज दिया।
विपक्षी प्रत्याशी के एजेंट ने फर्जी मतदान करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारी से की।
शिकायत पर दबंग प्रत्याशी आग बबूला हो गया। दूसरे पक्ष के लोग भी तैश में आ गए। दोनों पक्षों के बीच हंगामा शुरू हो गया।
जाड़ौल, पर्वाना, सूरजपुर-टीकरी में प्रधान प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस और पीठासीन अधिकारी से शिकायत की।
ईलना में चार आधार कार्ड ऐसे भी मिले जिनमें आयु बढ़ाई गई थी। मामला पकड़ में आने पर हंगामा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई।
पुलिस चारों को थाने ले आई। जाड़ौल में मतदान केंद्र के अंदर प्रधान पद के प्रत्याशी खड़े होकर वोटरों को अपने-अपने पक्ष मतदान करने की गुहार लगा रहे थे। इस दौरान खानपुर पुलिस ने सभी प्रत्याशियों को मतदान केंद्र से खदेड़ दिया।
नशे में हंगामा, एजेंट भी धरा
गुरावली ग्राम में हंगामा करने पर नशेड़ी युवक को पकड़ लिया। हिमाबाद में नशे में यशपाल हाथ में दरांती लहराते हुए मतदान केंद्र में घुस गया।
समझाने पर पुलिस से ही उलझ गया। पुलिस ने पिटाई कर दी और हवालात भेज दिया। सौंझना झांया में पीरपुर गांव की महिला के बार-बार मतदान को आने की शिकायत पर पुलिस ने मतदान एजेंट जितेंद्र को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
शेखुपुरा गांव के राशन डीलर ने पुलिस को फर्जी मतदान की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष खानपुर ने मतदान केंद्र पर प्रत्याशी सुघड़पाल का प्रचार कर रहीं मालती देवी व राजू को पकड़कर थाने भिजवा दिया। गांव थौना के जंगल से पुलिस ने दस पेटी शराब के साथ संजय को पकड़ लिया।