फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   furious movement, FIR

उग्र हुआ बिजली कर्मियों का आंदोलन, एफआईआर

Fri, 19 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 19 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
 furious movement, FIR
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

 पिछले चार दिनों से हड़ताल पर बैठे बिजली संविदाकर्मियों का आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। हड़ताल पर बैठे संविदाकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद कर्मियों का धैर्य जबाव दे गया। बिजली कर्मियों ने एक्सईएन जहांगीराबाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अफसर-कर्मियों के बीच जमकर गाली-गलौच हुई।

विज्ञापन


संविदाकर्मिर्यों ने एक्सईएन पर कम भुगतान लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। जहांगीराबाद खंड के बिजली संविदाकर्मी पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन


बिजली अफसरों की तरफ से तालबिवियाना बिजलीघर पर तैनात वेदपाल, ऊंचागांव बिजलीघर पर तैनात मनोज शर्मा और करनपुर बिजलीघर पर तैनात विनोद कुमार के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि फाल्ट ठीक कर रहे कर्मियों से इन तीनों कर्मचारियों ने अभद्रता और मारपीट की, जबकि कर्मियों ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कर्मियों का कहना है कि कमीशन बंद होने के डर से अफसर उन पर दबाव बनाने के लिए एफआईआर दर्ज करा रहे हैं।

ठेकेदार-अफसरों के गठजोड़ के कारण ही वह भुखमरी की कगार पर हैं। अब चाहे एफआईआर दर्ज हो या कुछ और, वह समझौता नहीं करेंगे। तीन कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से गुस्साए संविदाकर्मियों ने शुक्रवार को एक्सईएन दफ्तर पर जमकर हंगामा किया। कर्मियों और अफसरों के बीच जमकर नोंकझोंक और गाली-गलौच हुई।

कर्मियों ने रविवार तक पूर्ण भुगतान नहीं मिलने पर जिलेभर में हड़ताल का एलान किया है।

गंगरौल बिजलीघर  पर किसानों का  हंगामा, भागे कर्मी
क्षेत्र के गांगरौल बिजलीघर के अंतर्गत गांव खानपुर में जर्जर तारों को नहीं बदलने के विरोध में ग्रामीणों ने बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों को देख बिजलीकर्मी भाग खड़े हुए। इसके बाद किसानों ने बिजलीघर गेट पर ताला जड़ दिया।

किसानों का गुस्सा देख घंटों तक कोई अफसर-कर्मी नहीं आया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर  किसानों का गुस्सा शांत कराया। वहीं ,जेई अनिल कुमार का कहना है कि जर्जर तार बदलवाने को लेकर अफसरों को अवगत करा दिया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान यतेंद्र सिंह, तौली सिंह, पठन सिंह, लक्ष्मण सिंह, यशपाल कुमार, कुलदीप सिंह, बहादुर मौजूद रहे। 

संविदाकर्मी फॉल्ट ठीक नहीं करने दे रहे हैं। फॉल्ट ठीक कर रहे विभागीय कर्मियों से मारपीट की गई। इसके बाद ही कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। - विनोद कुमार, एक्सईएन जहांगीराबाद

कर्मियों पर हड़ताल खत्म करने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके भय का माहौल बनाया जा रहा है। हम अफसर-ठेकेदार के गठजोड़ के आगे नहीं झुकेंगे। - सुरेंद्र सिंह, सचिव, संविदा यूनियन


एफआईआर दर्ज कराने के मामले की जानकारी नहीं है। एक्सईएन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed