{"_id":"5782900e4f1c1b976b7f9b65","slug":"fund-not-released-for-development-in-29-lohia-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 लोहिया गांव विकास से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 लोहिया गांव विकास से दूर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
विकास
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना में शामिल 29 गांवों में विकास के लिए शासन की ओर से फूटी कौड़ी नहीं मिली है। बता दें कि 29 गांवों का चयन मौजूदा वित्त वर्ष में किया गया था।
डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। योजना के तहत वित्त वर्ष 2012-13 से वर्ष 2016-17 तक 147 गांवों का चयन किया गया था। इनमें से इस वर्ष चयनित किए गए 29 गांवों में विकास कार्य शुरू नहीं हुए हैं।
पड़ताल करने पर पता चला कि गांवों में विकास के लिए शासन की ओर से पैसा ही नहीं मिला है। सीडीओ जसजीत कौर ने काफी समय पूर्व शासन को विभागवार कार्य योजना बनाकर भेज दी थी। इसके बावजूद शासन ने विकास कार्यों के लिए राशि नहीं भेजी।
विज्ञापन
बता दें कि इन गांवों में जल निगम, आरइएस, पंचायत राज विभाग और जिला पंचायत परिषद आवास, सड़क, नाली, खड़ंजा, सामुदायिक केंद्र, पंचायत घर, शौचालय आदि कर निर्माण कराता है। सीडीओ जसजीत कौर ने बताया कि शासन को कार्य योजना भेजी जा चुकी है। अभी तक फंड नहीं मिला है। फंड मिलते ही समग्र गांवों में विकास कार्य शुरू करा दिए जाएगे।