फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   froud

रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
froud
रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर परिचितों ने ही दो लाख रुपये की ठगी कर ली। कई माह तक नौकरी न लगने पर पीड़ित पक्ष ने रुपये वापस मांगे तो उनसे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर के भूड़ क्षेत्र निवासी सचिन पुत्र रुस्तम ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनके घर पर गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के एक दंपती समेत तीन लोगों का आना-जाना लगा रहता था। दिसंबर 2019 में तीनों ने उनके परिजनों को झांसा दिया कि उनकी रेलवे में उच्च अधिकारियों से जान-पहचान है और वह उनकी चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी लगवा देंगे। इसकी एवज में पांच लाख रुपये की मांग की गई। उनके परिजनों ने आरोपियों की बातों में आकर दो लाख रुपये एडवांस बतौर दे दिए, जबकि शेष रकम नियुक्ति पत्र मिलने के बाद देना तय हुआ। पीड़ित पक्ष के अनुसार इसके बाद आरोपियों द्वारा जल्द नौकरी लगने का आश्वासन दिया जाता रहा। लॉकडाउन की अवधि के बाद आरोपियों ने कॉल तक रिसीव करना बंद कर दिया गया। बीते दिनों साहिबाबाद जाकर उनसे रुपये वापस मांगे तो उनके द्वारा अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

साइबर टीम ने पीड़ित के खाते में वापस कराए 52 हजार रुपये
बुलंदशहर। साइबर टीम ने एक व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी किए गए 52 हजार रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए। एसपी क्राइम कमलेश बहादुर ने बताया कि एक जून को गांव मिर्जापुर निवासी सुरेश चंद्र पुत्र रामफल सिंह ने उनके समक्ष पेश होकर एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने बताया था कि 31 मई को किसी व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर स्वयं का नाम अशोक श्रीवास्तव बताया और कहा कि वह बुलंदशहर ट्रेजरी से बोल रहा है। आरोपी ने उनके खाते की जानकारी करते हुए कहा गया कि उसके खाते में हर माह 2800 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। आरोपी द्वारा पीड़ित के खाते की पूर्ण जानकारी एवं ओटीपी प्राप्त कर ऑनलाइन 52,200 रुपये निकाल लिए गए। एसपी क्राइम के निर्देश पर साइबर टीम ने मामले में प्रयास करते हुए ठगी के 52,200 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए। मंगलवार को पीड़ित सुरेश चंद्र ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी और एसपी क्राइम द्वारा किए गए कार्य की सराहना कर उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed