{"_id":"1ef499cf30364ece8ab6c78cee435e6f","slug":"from-hirapuri-to-delhi-roadways-bus-serivice-started-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगापार हीरापुर कलां से दिल्ली को रोडवेज बस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगापार हीरापुर कलां से दिल्ली को रोडवेज बस शुरू
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर में गंगापार के गांव हीरापुर कलां से दिल्ली के लिए रोडवेज निगम ने मंगलवार को सीधी बस सेवा का शुभारंभ किया।
बता दें कि क्षेत्र के ग्रामीण काफी समय से रोडवेज निगम से दिल्ली के लिए सीधी बस चलाए जाने की मांग कर रहे थे। बता दें कि अनूपशहर से गंगापार के दर्जनों गांव ऐसे हैं, जहां के लोग अनूपशहर से दिल्ली अथवा अन्य स्थानों को यात्रा करने पहुंचते हैं।
निगम के अफसरों के अनुसार बस सुबह आठ बजे हीरापुर कलां से अनूपशहर, जहांगीराबाद तथा बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जाएगी। वहीं, दिल्ली से चलकर खुर्जा और फिर शाम 4.30 बजे बजे बुलंदशहर पहुंचेगी।
यहां से पांच बजे चलेगी तथा अनूपशहर से हीरापुर पहुंचेगी। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि गंगापार के हीरापुर कलां से सीधे दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इस सेवा के शुरू होने से गंगापार के साथ अनूपशहर, जहांगीराबाद आदि क्षेत्रों के यात्रियों की परेशानी दूर हो गई है।