{"_id":"62409615724f7c167b6580f9","slug":"fraud-bulandshahr-news-gbd235980254","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक के खाते से ठगों ने निकाले 1.70 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक के खाते से ठगों ने निकाले 1.70 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक के खाते से ठगों ने निकाले 1.70 लाख
बुलंदशहर। जनपद में साइबर ठगी के मामलों पर लगाम लगा पाना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। बीते दिनों शातिरों ने केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य से ठगी की थी, तो अब एक अध्यापक के खाते से 1.70 लाख रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए हैं। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।
नगर के चांदपुर रोड निवासी देवेंद्र शर्मा ने एसएसपी को शिकायती सौंपा। उन्होंने बताया कि वह अलीगढ़ के एक कॉलेज में अध्यापक हैं। उनका नगर के ही एक बैंक में खाता है। कुछ दिन पूर्व उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। उस दौरान आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उनके खाते की जानकारी हासिल की। आरोपी ने उनसे उनका खाता नंबर, एटीएम और उनके मोबाइल पर भेजा गया ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपी को फोन कट हो गया था। पीड़ित ने बताया कि गत शुक्रवार को वह घर से बैंक में पासबुक की एंट्री कराने के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें जानकारी हुई कि अज्ञात शातिरों ने उनके खाते से 1.70 लाख रुपये की नकदी चार बार में ट्रांसफर कर ली है। जिसकी जानकारी होने पर उसने बैंक अफसरों से शिकायत की और जानकारी हासिल की। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी फोन कर्ता के नंबर पर कॉल करने की कोशिश की लेकिन नंबर बंद जा रहा है। पीड़ित ने मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
राजस्थान, उड़ीसा और बंगाल के गिरोह कर रहे वारदातें
साइबर सेल साइबर ठगी के कई मामलों में लगातार काम कर रही है। जिनमें बंगाल, उड़ीसा और राजस्थान-यूपी बार्डर के गिरोह सक्रिय हैं। हालांकि, अभी ऐसे किसी भी बड़े गिरोह तक खाकी नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
सावधानी बरतना है आवश्यक
एसपी क्राइम कमलेश बहादुर ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों से बचने के लिए लोगों को खुद भी अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। इसके लिए हमेशा ध्यान रखें कि कोई भी बैंक आपसे फोन कर आपके बैंक खाते से संबंधित जानकारी हासिल नहीं करता है। साथ ही आपके नंबर पर कोई ओटीपी आता है तो उसे किसी भी अंजान व्यक्ति को बिल्कुल न बताएं। वह नंबर आपका निजी होता है।