फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fraud

नौकरी लगवाने का झांसा देकर रिश्तेदार ने ठगे छह लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
fraud
नौकरी लगवाने का झांसा देकर रिश्तेदार ने ठगे छह लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी युवक अंकित की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्तेदार दंपती ने ही छह लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर पीड़ित ने रुपये मांगे तो उससे अभद्रता करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई, साथ ही मारपीट भी की गई। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर के मोहल्ला आवास विकास प्रथम निवासी अंकित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके मौसा-मौसी मुजफ्फरनगर में रहते हैं। उनका अक्सर उसके घर पर आना जाना लगा रहता था। लॉकडाउन से पहले फरवरी 2020 में उसके रिश्तेदारों ने रेलवे में उसकी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने बताया कि उनकी रेलवे के उच्चाधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है। नौकरी लगवाने की एवज में 10 लाख रुपये की मांग की गई, जिसमें पांच लाख रुपये पहले और शेष राशि बाद में देना तय हुआ। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के झांसे में आकर उसके पिता ने तीन लाख रुपये चेक के माध्यम से और दो लाख रुपये नकद दे दिए। लॉकडाउन और उसके बाद रिश्तेदारों ने उसके कॉल तक रिसीव करने बंद कर दिए। बीते दिनों उसने आरोपी रिश्तेदारों के घर जाकर उनसे संपर्क किया और रुपये लौटाने के लिए दबाव बनाया। इस पर आरोपियों ने उससे मारपीट करते हुए भविष्य में रुपये मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक से बेटे की नौकरी के नाम पर ठगे पांच लाख
सिकंदराबाद। बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर सेवानिवृत्त शिक्षक से पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीड़ित सालों से पुलिस के चक्कर लगा रहा है। जनपद संभल के थाना धनारी क्षेत्र के गांव वायभूड़ निवासी महीपाल सिंह ने सोमवार को थाने पर शिकायती पत्र देकर बताया कि वह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सुखलालपुर निवासी युवक से कुछ वर्ष पूर्व एक परिचित के माध्यम से उनकी जान पहचान हुई। उस दौरान आरोपी ने उनके बेटे की बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे पांच लाख रुपये लिए थे। यह मामला करीब पांच वर्ष पूर्व का है। रुपये देने के एक साल बाद भी बेटे की नौकरी नहीं लगवा पाने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। बताया कि तभी से उक्त युवक बहाने बनाकर उन्हें टरकाता आ रहा है। थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed