{"_id":"611e953d8ebc3e79d9775e4b","slug":"fraud-bulandshahr-news-gbd2243995194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रस्ट की जमीन का बैनामा कर सेवानिवृत्त फौजी से ठगे 5.19 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रस्ट की जमीन का बैनामा कर सेवानिवृत्त फौजी से ठगे 5.19 लाख
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : ????????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रस्ट की जमीन का बैनामा कर सेवानिवृत्त फौजी से ठगे 5.19 लाख
बुलंदशहर। सोहनलाल श्यामा देवी ट्रस्ट की भूमि पर प्लाटिंग कर उसे कई लोगों को बेच देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पूर्व सैनिक मदनपाल सिंह ने प्रापर्टी डीलर पर धोखाधड़ी और बाउंसरों से पिटवाने का आरोप लगा कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली देहात की शिव आवासीय कॉलोनी निवासी मदनपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने 26 अक्तूबर 2018 को साले प्रमोद कुमार के साथ प्रापर्टी डीलर सुधीर कुमार गोयल से एक प्लॉट खरीदने के लिए संपर्क किया था। उसने खुद के लिए व अपने साले प्रमोद के लिए एक प्लॉट की बात की, जिस पर सुधीर ने गांव कुड़वल बनारस स्थित नीलकंठ एंक्लेव कॉलोनी को अपना बताते हुए वहां एक प्लॉट 5.19 लाख रुपये में तय किया। 24 जुलाई 2019 को प्लॉट का बैनामा हो गया। इस कुछ दिन बाद उन्हें सिविल जज न्यायालय बुलंदशहर से एक नोटिस मिला, जिससे पता चला कि जो प्लॉट उसे बेचा गया है, वह सोहनलाल श्यामा देवी ट्रस्ट की भूमि है। साथ ही अन्य 57 लोगों को भी पक्षकार भी बनाया गया है। इतना ही नहीं सुधीर कुमार गोयल द्वारा ट्रस्ट की जमीन का बैनामा कई लोगों को कर दिया गया, जिसका कब्जा किसी को भी नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि 16 अगस्त 2021 को राधिका एंक्लेव स्थित कार्यालय में रुपये मांगने गए तो आरोपी प्रापर्टी डीलर और उसके बाउंसरों ने उन्हें पीटा और भविष्य में रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी प्रापर्टी डीलर सुधीर कुमार गोयल और उसके बाउंसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में देहात पुलिस को जांच कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।