फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fraud

विकास कार्यों में 7.94 लाख की धांधली, रिकवरी के आदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
fraud
विकास कार्यों में 7.94 लाख की धांधली, रिकवरी के आदेश
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव से पहले हुए विकास कार्यों में की गई धांधली के मामले लगातार खुलते जा रहे हैं। अब खुर्जा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाहिदपुर में भी कराए गए विकास कार्यों में करीब 7.94 लाख रुपये की धांधली सामने आई है। इसकी शिकायत मिलने के बाद की जांच पूरी होने पर अब डीएम ने राशि की रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं। यह राशि पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव से वसूल की जाएगी।
ग्राम पंचायत जाहिदपुर के ग्रामीणों ने शिकायत कर आरोप लगाया था कि गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता बरती गई है। आरोप यह भी लगाए गए विकास कार्यों के भुगतान की राशि का सीधे बैंक से भुगतान न कर चेक के माध्यम से किया गया है। शिकायत मिलने पर विभाग की ओर से जांच करवाई तो गांव में कराए गए विकास कार्यों में 10.442 लाख रुपये की धांधली करने का मामला सामने आया था। इस पर ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद नोटिस का जवाब मिलने पर एक बार फिर गांव में हुए नाला व नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण आदि कार्यों का स्थलीय सत्यापन कराया गया तो मौके पर नहीं पाए गए। यह जांच लोक निर्माण के अधिकारियों के साथ मिलकर की गई थी। जांच पूरी होने पर कराए गए विकास कार्यों में 7.94 लाख से अधिक की राशि की धांधली का खुलासा हुआ था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अब डीएम रविंद्र कुमार ने पूर्व प्रधान सुभाष सिंह और तत्कालीन ग्राम सचिव आदेश कुमार से इस राशि को रिकवरी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश है कि पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव को यह राशि आधी-आधी जमा करवानी होगी। आदेश है कि यह राशि पंचायती राज विभाग में जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन

खुर्जा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाहिदपुर में भी 7.94 लाख से अधिक की धांधली किए जाने का खुलासा हुआ है। इस पर डीएम ने राशि की रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रीतम सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed