{"_id":"576c15fc4f1c1bb576b4800a","slug":"fourth-of-july-will-start-planting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जुलाई से शुरू होगा पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जुलाई से शुरू होगा पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पौधरोपण की शुरुआत चार जुलाई से होगी। शासन द्वारा जारी इस दिन जिले में पांच लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। वन विभाग ने पौधरोपण के लिए 33 स्थान चिन्हित किए हैं। 20 सरकारी विभागों द्वारा भी पौधरोपण किया जाएगा। शिक्षण संस्थनों में विद्यार्थी अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
वन विभाग को 2.50 लाख पौधे रोपित का लक्ष्य मिला है। जनपद स्तर पर वन विभाग ने 6,33,731 पौधे रोपित करने का लक्ष्य तैयार किया है। डीएफओ एके सक्सेना ने बताया कि वन विभाग ने पौधशालाओं में 10 लाख पौधे तैयार किए हैं।
विज्ञापन
जिन विभागों को पौधे रोपित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई उन्हें समय पर पौधे उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। विभागों से समय पर गड्ढे खोदे जाने के लिए लगातार संपर्क जारी है।
विज्ञापन