फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   four selected in state committee

प्रदेश कार्यसमिति में जनपद के चार भाजपाई शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
four selected in state committee
प्रदेश कार्यसमिति में जनपद के चार भाजपाई शामिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के द्वारा जारी की गई लिस्ट में जनपद के चार भाजपा नेताओं को कार्यसमिति में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनपद के रविंद्र राजौरा, सतीश शर्मा, अशोक प्रधान और पूर्व मंत्री चौधरी किरनपाल सिंह को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य चुना गया है। जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं, जनपद के पदाधिकारियों ने भी इस दौरान खुशी व्यक्त की है। जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी ने बताया कि जनपद के कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, सांसद डॉ. भोला सिंह, राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed