फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fortyfied rice

अब फोर्टिफाइड चावल से सेहतमंद होंगे बच्चे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fortyfied rice
अब फोर्टिफाइड चावल से सेहतमंद होंगे बच्चे
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब बच्चे फोर्टिफाइड चावल से सेहतमंद होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में इस चावल को मिड-डे-मील में शामिल किया जाएगा। यह चावल आंगनबाड़ी के लाभार्थियों के साथ ही कुपोषित बच्चों को भी दिया जाएगा।
फिलहाल स्कूलों मध्याह्न भोजन और आंगनबाड़ी लाभार्थियों को साधारण चावल ही दिया जाता है। कुपोषण के बढ़ते मामले और बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने फोर्टिफाइड चावल बांटने का निर्देश दिया है। इसे राशन की दुकानों के माध्यम से बंटवाया जाएगा। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी के साथ बाल एवं पोषाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी अवगत करवाया जा रहा है। शासन का यह भी आदेश है कि फोर्टिफाइड चावल को राशन विक्रेता आम राशन उपभोक्ताओं में बंटने वाले चावल से अलग रखें और डिमांड आने पर उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

आयरन और विटामिन ई से भरपूर होता है फोर्टिफाइड चावल
फोर्टिफाइड चावल अन्य चावल के मुकाबले अधिक गुणवत्तायुक्त होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और विटामिन ई होता है, जो बच्चों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसे खाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। शासन के आदेश पर मध्याह्न भोजन के लिए 10214.22 क्विंटल फोर्टिफाइड चावल प्राप्त हो गया है। आंगनबाड़ी के लाभार्थियों को 8617.16 क्विंटल चावल का वितरण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लाभार्थियों को होगा चावल का वितरण
- एमडीएम के लाभार्थियों की संख्या: 2.75 लाख से अधिक
- आंगनबाड़ी केंद्रों के कुल लाभार्थी: 2,48,199
- छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों की संख्या: 1,28,025
- तीन से छह वर्ष तक के बच्चों की संख्या: 58000
- गर्भवती और धाती महिलाओं की संख्या: 54,266
- कुपोषित बच्चों की संख्या: 7873
बेसिक स्कूलों में एमडीएम के लाभार्थी बच्चे और आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभर्थियों को शासन की ओर से अब फोर्टिफाइड चावल देने का निर्देश प्राप्त हुआ है। चावल का आवंटन शुरू हो गया है। जल्द ही राशन विक्रेताओं से वितरण शुरू करवाया जाएगा। - जेया-ए-करीम, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed