{"_id":"61968da7b8d65a177c2259c0","slug":"forelane-project-rejected-bulandshahr-news-gbd229581275","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदों को झटका, फोरलेन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदों को झटका, फोरलेन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव रद्द
विज्ञापन
स्याना रोड
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीदों को झटका, फोरलेन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव रद्द
बुलंदशहर। बुलंदशहर-स्याना-गढ़ स्टेट हाईवे को फोरलेन करने के लिए जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव को वर्ल्ड बैंक ने रद्द कर दिया। अब अफसर बिना जमीन अधिग्रहण केवल सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग की चौड़ाई में करीब 110 फीट जमीन उपलब्ध है। जिसके चलते अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं है।
दरअसल, लोक निर्माण विभाग ने बुलंदशहर-स्याना-गढ़ रोड को फोरलेन करने का प्रस्ताव तैयार किया था। प्रस्ताव में अफसरों ने हाईवे को फोरलेन करने, बीच में डिवाइडर लगाने और जमीन अधिग्रहण के लिए भी प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव का वर्ल्ड बैंक के अफसरों ने अध्ययन किया और चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता को नकार दिया। इसके बाद उन्होंने प्रस्ताव को रद्द करते हुए दूसरे सिरे से केवल फोरलेन करने का प्रस्ताव तैयार करने का आदेश अफसरों को दिए। अब नाबार्ड के अधिकारी फोरलेन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं। हालांकि, हाईवे का निर्माण शुरू करने के लिए अभी कोई तारीख और धनराशि नहीं प्राप्त हुई है।
डिवाइडर के दोनों ओर बनाई जाएगी सात-सात मीटर सड़क
हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए नियमानुसार बीच में डिवाइडर और दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। अब अफसर इसे और बढ़ाते हुए नौ-नौ मीटर बनाने की योजना बना रहे हैं। ताकि बाइक, साइकिल व अन्य छोटे वाहनों के चलने के लिए दो-दो मीटर की पेव सोल्ड बनाई जा सके। इससे हाईवे पर हादसों की संख्या में कमी आएगी।
विज्ञापन
एलईडी लाइटों से जगमग होगा हाईवे
बुलंदशहर-स्याना-गढ़ हाईवे को न केवल फोरलेन करने की तैयारी है, बल्कि डिवाइडर लगाकर एलईडी लाइटें लगाने की भी योजना है। अभी तक करीब सात मीटर चौड़े हाईवे पर रात के समय में प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते वाहन चालकों को रात में वाहन चलाने के दौरान काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। हाईवे के दोनों ओर जंगल होने के कारण कई बार पशुओं के अचानक सड़क पर आने के कारण हादसे भी हो जाते हैं।
स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने का भी प्रस्ताव बनाया गया था। इसे वर्ल्ड बैंक ने रद्द करते हुए केवल फोरलेन निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है। अब नए सिरे से अलीगढ़ के अधिकारी प्रस्ताव बना रहे हैं। - किरनपाल सिंह, एई, लोक निर्माण विभाग