फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   for ration Fingerprints made neccesory

पहले देना होगा फिंगर प्रिंट, फिर मिलेगा राशन

Thu, 10 Dec 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 10 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
 for ration Fingerprints made neccesory
खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन वितरण में कोई गड़बड़ी नहीं कर पाए, इसके लिए शासन ने राशन वितरण केंद्रों पर फिंगर प्रिंट मशीन लगवानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन




योजना के तहत पात्र महिलाओं के फ्रिगर प्रिंट लेने के बाद ही उन्हें राशन मिलेगा। जनपद में इसकी शुरुआत छतारी क्षेत्र की पांच राशन की दुकानों से होंगी, जहां पर फिंगर प्रिंट (बायोमेट्रिक) मशीन लगाई जाएंगी।



शासन और खाद्य एवं रसद विभाग का आदेश है कि खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल पात्र महिलाओं को जनवरी 2016 से सस्ती दरों पर गेहूं और चावल का वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



इसके लिए शासन स्तर से लेकर जनपद के विभागीय कार्यालयों तक प्रयास तेज हो गए हैं। योजना में शामिल महिलाओं के सत्यापन का काम भी जल्द शुरू होने वाला है।



शासन ने योजना बनाई है कि किसी तरह की गड़बड़ न हो इसलिए पात्र महिलाओं के अंगूठे के निशान मशीन पर लेने के बाद ही राशन का वितरण किया जाएगा।


इसके लिए राशन की दुकानों पर फिंगर प्रिंट मशीन लगाई जाएगी। कार्यवाहक डीएसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर विभाग ने छतारी क्षेत्र की पांच राशन की दुकानों को फिंगर प्रिंट मशीन लगाने के लिए चिन्हित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed