फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Food sample faild

मिल्क पाउडर में डिटरजेंट, पनीर, दही और रसगुल्ले समेत 21 सैंपल फेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Food sample faild
मिल्क पाउडर में डिटरजेंट, पनीर, दही और रसगुल्ले समेत 21 सैंपल फेल
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा रोड स्थित परम मिल्क प्लांट के मिल्क पाउडर में डिटरजेंट पाया गया है। वर्ष 2020 में दिवाली के मौके पर इस प्लांट के नमूने भरकर 1450 कट्टे सील किए गए थे। आठ महीने बाद केंद्रीय लैब से आई रिपोर्ट के बाद मिल्क प्लांट संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। इसके साथ ही पनीर, दही, रसगुल्ला, सरसों के तेल समेत खाद्य पदार्थों के 60 में से 21 सैंपल फेल हो गए हैं।
बीते वर्ष खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिवाली के करीब एक मिल्क प्लांट पर छापा मार मिल्क पाउडर के सैंपल लेकर 1450 कट्टे सील किए थे। तब लैब की रिपोर्ट में मिल्क पाउडर में डिटरजेंट पाया गया था। इस पर प्लांट संचालक ने लैब की रिपोर्ट को चैलेंज किया था। इसके बाद केंद्रीय लैब में जांच हुई तो भी मिल्क पाउडर मानक पर खरा नहीं पाया गया। दूसरी तरफ अप्रैल से जून के बीच आई खाद्य पदार्थों के 60 नमूनों की रिपोर्ट में 21 फेल हो गए।अधिकारियों ने इनसे संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी करते हुए वाद दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है। मिल्क प्लांट में पकड़े गए मिल्क पाउडर के संबंध में कमिश्नर के पास रिपोर्ट भेजकर मुकदमा दायर करने की अनुमति मांगी है। बताया जा रहा है कि सील किए गए 1450 कट्टे मिल्क पाउडर की बाजार में कीमत 72 लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

सेहत के लिए खतरनाक है मिलावट
खाद्य पदार्थों में मिलावट सेहत के लिए खतरनाक है। मिठाइयों में खतरनाक रंगों के साथ ही निम्न गुणवत्ता का दूध और मावा प्रयोग किया जाता है। डा. पंकज कुमार के मुताबिक इस प्रकार के खाद्य पदार्थ के सेवन से सबसे अधिक लिवर और दिल पर प्रभाव पड़ता है। यह एक प्रकार का धीमा जहर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह नमूने हुए फेल: केक, सरसों का तेल, छेना रसगुल्ला, पनीर, रिफाइंड, बूंदी, धनिया, बेसन का लड्डू, भुना चना, मुनक्का, मैदा, रस्क, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, दही, शहद।
कमिश्नर को लिखी है चिट्ठी
परम मिल्क प्लांट के मिल्क पाउडर में डिटरजेंट पाया गया है। कार्रवाई के लिए कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। अन्य सैंपल जो जांच पर खरा नहीं उतरे हैं, उनसे संबंधित लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दायर करने की तैयारी की जा रही है। - राजकुमार गुप्ता, डीओ, खाद्य सुरक्षा विभाग

नहीं है जानकारी
मामले की जानकारी मुझे नहीं है। इस प्रकार की जानकारी दिल्ली कार्यालय में बैठे अधिकारियों के पास ही होती है। इस संबंध में कुछ भी नहीं कह सकता हूं। - सुनील सिंघल, जीएम, परम मिल्क प्लांट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed