फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   flood

लो फ्लड की श्रेणी में गंगा का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
flood
नरौरा गंगा बैराज पर बढ़ा गंगा का जलस्तर। - फोटो : BULANDSHAHR
लो फ्लड की श्रेणी में गंगा का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

नरौरा/ऊंचागांव। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर लो फ्लड की श्रेणी में बना हुआ है। सिंचाई विभाग के जललेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बैराज पर कुल पानी की आवक एक लाख 16 हजार 943 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो रही है। बैराज से निकली एलजीसी व पीएलजीसी नहरों में पानी की निकासी के बाद गंगा नदी की डाउन स्ट्रीम में 1,03,832 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
ऊंचागांव ब्लॉक क्षेत्र के गंगा किनारे वाले गांव फरीदाबांगर, मांडू हसनगढ़ी, मवई, थाना गजरौला, माली मडैया, फतेहपुर गुर्जर व औरंगाबाद तहारपुर के सैकड़ों किसानों की फसलें गंगा में डूब गई हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मानें तो माली मडैया स्थित कच्चे गंगा घाट पर लंबाई में करीब 80 बीघे का कटान दो मीटर तक हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी जगदंबा सिंह नेे बताया कि गंगा किनारे के सभी क्षेत्राें पर प्रशासन निगरानी बनाए हुए है। लोगों से गंगा के किनारों से दूर रहनेे की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

किसान बोले
गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ने से किसानों की फसल गंगा अपने साथ बहा ले गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। - नेमपाल सिंह, निवासी थाना गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों बीघा गन्ना , बाजरा, ज्वार की फसल गंगा में समा गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। यदि जलस्तर और बढ़ा तो पीड़ित किसानों की संख्या हजार के पार हो सकती है। - सुबोध कुमार, निवासी थाना गजरौला

जलस्तर स्थिर है। बैराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी की निकासी होने पर जलस्तर खतरे के निशान पर होता है। सिंचाई विभाग नियंत्रण कक्ष से बिजनौर व हरिद्वार बैराज से नदी में छोड़ी जाने वाली जलराशि पर निरंतर नजर रखी जा रही है। - अंकित सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed