{"_id":"592f0ab14f1c1bac0dbdb53a","slug":"five-years-later-too-many-streets-are-unpaved","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद भी कई गलियां कच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल बाद भी कई गलियां कच्ची
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 31 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
पांच साल बाद भी कई गलियां कच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर स्थित वार्ड 15 में कॉलोनी में टूटी सड़कें और जलभराव लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थानीय निवासियों को कॉलोनी में जगह-जगह फैले कूडे़ और गंदगी के चलते निकलने में परेशान उठानी पड़ती है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। पांच साल का कार्यकाल बीतने के बाद भी कई गलियां उखड़ी और कच्ची हैं।
नगर स्थित वार्ड 15 में पीरजादगान, होली ब्रह्मनान और दुकानी मोहल्ला का इलाका आता है। वार्ड का हाल देखने के दौरान टीम को कई स्थानों पर कूड़ा, गंदगी पड़ी मिली। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कई गलियां अभी कच्ची पड़ी हैं। इसके अलावा दुकानी मोहल्ले को जाने वाली रोड टेंडर पास होने के बाद पालिका ने नहीं बनवाई है।
विज्ञापन
कॉलोनी में कुछ स्थानों पर पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें और सोलर लाइटें भी खराब मिलीं। लोगाें ने बताया कि जलभराव के चलते सड़क पर अक्सर पानी भरा रहता है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सभासद ने चेयरमैन के खिलाफ कई मामलों में घोटाले करने का आरोप लगाते हुए शासन को शिकायत भेज रखी है।
विज्ञापन