फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five trains canceled, seven Late.

पांच ट्रेनें रद्द-सात लेट, यात्री करते रहे वेट

Fri, 15 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन Updated Fri, 15 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Five trains canceled, seven Late.
कोहरे के चलते शुक्रवार को रेलवे ने पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया। वहीं, सात रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट चल रही हैं। ट्रेनों के रद्द और लेट होने के चलते यात्रियों को सर्दी में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोहरे ने रेलगाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार को दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चलने वाली टाटा नगर-जम्मूतवी मुरी एक्सप्रेस (अप-डाउन), अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस (डाउन), ऊंचाहार एक्सप्रेस (डाउन) और डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (डाउन) को कोहरे चलते लेट होने के कारण रेलवे ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


जबकि सात ट्रेनें लेट चल रही हैं। लिच्छवी एक्सप्रेस पांच घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस, 4.30 घंटे, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे, कालिंदी व ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटे, गोमती दो घंटे और कालका मेल अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के रद्द होने से जहां यात्री अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। वहीं, लेट लतीफी के चलते लोग ट्रेनों के इंतजार में घंटों स्टेशन पर खड़े रहे। स्टेशन अधिक्षक खुर्जा जंक्शन भरत राम ने बताया कि पांचों एक्सप्रेस ट्रेनों को लेट होने के चलते रेलवे ने रद्द कर दिया है। वहीं, सातों ट्रेनों के पीछे से ही लेट आने की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed