{"_id":"6a5e56ee7761acc2af00678a","slug":"five-inter-district-vehicle-thieves-arrested-with-nine-stolen-bikes-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113499-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चोरी की नौ बाइकों के साथ पांच अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चोरी की नौ बाइकों के साथ पांच अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खुर्जा पुलिस की गिरफ्त में चोर व बरामद बाइक। स्रोत : पुलिस
खुर्जा। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अंतरजनपदीय पांच वाहन चोर गिरफ्तार किए, जिनके पास से अलग-अलग जनपद से चोरी की गईं नौ बाइकें, एक तमंचा व एक चाकू बरामद किया गया। आरोपियों ने बीते 20 दिनों में पांच बाइकें चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
सीओ शोभित कुमार ने बताया कि सोमवार को सूचना के आधार पर खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने आरके फार्म हाउस से पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। मौके से दो और आरोपियों की निशानदेही से सात बाइकें बरामद की गईं। आरोपियों की पहचान अनिल निवासी गांव बरोठ छज्जुमल थाना लोधा जनपद अलीगढ़, प्रमोद निवासी गांव रतनपुर औरंगाबाद बुलंदशहर, सलीम निवासी गांव ठैंगोरा अरनिया, असलम निवासी गांव सराबा दादूपुर, पवन निवासी जट्टारी अलीगढ़ के रूप में हुई।
आरोपियों से बरामद दो स्प्लेंडर बाइक 19 जुलाई को खुर्जा से, एक स्प्लेंडर बाइक 15 जुलाई को खुर्जा, एक स्प्लेंडर बाइक 11 जुलाई को बुलंदशहर के कोतवाली नगर, एक पैशन प्रो बाइक 17 जुलाई को अरनिया से, एक स्प्लेंडर बाइक अलीगढ़ के सासनी गेट से और एक बाइक 16 जून को गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र से चोरी हुई। आरोपी अनिल पर 37, प्रमोद पर दस, पवन पर नौ, असलम और सलीम पर आठ-आठ मुकदमे दर्ज हैं।