{"_id":"39882021bd85c3913fcb1bb0f9f46044","slug":"five-blocks-pramukh-elected-unopposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्विरोध चुने गए पांच ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्विरोध चुने गए पांच ब्लॉक प्रमुख
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलह में से पांच ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए। इनमें से चार सीटों पर सपा का कब्जा रहा। सदर सीट बसपा के खाते में गई। शेष 11 ब्लॉकों में शनिवार को नाम वापसी के बाद 07 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
मतदान के फौरन बाद मतगणना होगी। हालांकि अधिकृत रूप से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख की घोषणा शनिवार की शाम तक होगी। सदर ब्लॉक में बसपा विधायक हाजी अलीम के भाई हाजी यूनुस का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है।
हाजी यूनुस के अलावा सदर सीट पर किसी ने नामांकन नहीं किया था। सिंगल नामांकन होने से हाजी युनूस की जीत का रास्ता साफ हो गया है।
सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर के गृह ब्लॉक गुलावठी में सपा उम्मीदवार किरनपाल सिंह निविरोध निर्वाचित हुए। गुलावठी में देवली निवासी किरनपाल का एक मात्र नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
निर्विरोध निर्वाचन के बाद किरनपाल सिंह का फूलमालाओं से समर्थकों ने स्वागत किया। जिनमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख मेहरचंद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगवीर सिंह धनकड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य फहीमुद्दीन मेवाती, गंभीर सिंह, जीतू तेवतिया आदि रहे।
स्याना ब्लॉक प्रमुख बीहटा निवासी पुष्पेंद्र यादव का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय हो गया है। पुष्पेंद्र सपा के उम्मीदवार हैं। अनूपशहर ब्लॉक में सपा प्रत्याशी मीनू सिंह पत्नी प्रदीप राघव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष हिमायत अली की अगुवाई में हुए प्रयास के चलते पचदेवरा की करिश्मा पत्नी सुरेशचंद शर्मा को मनाया लिया गया। करिश्मा के मीनू सिंह के समर्थन में आने से मीनू की जीत पक्की हुई।
पहासू में सपा उम्मीदवार प्रेमवती यादव को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। हालांकि अभी किसी भी प्रत्याशी की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। शनिवार को दोपहर तीन बजे के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी।