{"_id":"62af4e5ac8f0242f1813176a","slug":"firing-bulandshahr-news-gbd2402849197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरों ने जाग होने पर युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चोरों ने जाग होने पर युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु चोरों ने जाग होने पर युवक को मारी गोली
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक मकनपुर में पशु चोरों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात के गांव मिलक मकनपुर निवासी चमन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा मनोज (30) शनिवार रात को घर के बाहर स्थित घेर में चारपाई पर पेड़ के नीचे सो रहा था। बताया कि भतीजा मनोज दोनों पैर से दिव्यांग है। पास में ही दूसरी चारपाई पर रिश्तेदार हरचरन सिंह भी सो रहे थे। जबकि, उनसे करीब 20 मीटर दूरी पर उनके पशु बंधे हुए थे। देर रात करीब 12 बजे पशुओं की तरफ कुछ आहट होने पर मनोज की आंखें खुल गईं। जिसके बाद मनोज ने शोर मचा दिया। जिस पर आरोपियों ने मनोज पर फायर कर दिया। गोली मनोज के पेट में जा लगी। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी जाग गए और लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े मनोज को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे के बाद परिजनों ने थाने पर पहुंच कर पशु चोरी के शक में बदमाशों के द्वारा जानलेवा हमला करने की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।