फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fire in ambulance

चलती एंबुलेंस में आग लगने से जिंदा जला इमरजेंसी मेडिकल ट्रेनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
fire in ambulance
चलती एंबुलेंस में आग लगने से जिंदा जला इमरजेंसी मेडिकल ट्रेनी
विज्ञापन

खुर्जा। ककोड़ में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा की सूचना पर उसे लेने जा रहे ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल ट्रेनी) की एंबुलेंस में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई। चालक के मौजूद न होने पर ईएमटी अकेला एंबुलेंस लेकर खुर्जा से निकला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मूलरूप से एटा निवासी प्रशांत (26) स्वास्थ्य विभाग में ईएमटी के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में खुर्जा क्षेत्र में 102 एंबुलेंस पर उनकी तैनाती थी। बताया गया कि सोमवार शाम को ककोड़ क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना आई थी। चालक के मौजूद न होने के कारण ईएमटी प्रशांत खुद ही एंबुलेंस लेकर ककोड़ की ओर निकल गया था। रास्ते में खुर्जा क्षेत्र के गांव भदौरा के निकट एंबुलेंस के बोनट पर आग लगने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेतों में जा घुसी। कुछ ही पलों में आग ने पूरी एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। प्रशांत एंबुलेंस के अंदर ही फंसा रह गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक प्रशांत पूरी तरह से झुलस चुका था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

एंबुलेंस का गेट खराब होने के कारण फंस गया था प्रशांत
हादसे के बाद सहायक कर्मियों ने बताया कि एंबुलेंस वर्ष 2013 मॉडल है। एंबुलेंस का गेट भी खराब था। जो काफी मुश्किल से खुलता था। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त प्रशांत ने एंबुलेंस का गेट खोलने की कोशिश की होगी, लेकिन गेट सही न होने के कारण वह उसे खोल न सका और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग का कारण स्पष्ट नहीं
एंबुलेंस में आग लगने से खुर्जा क्षेत्र में एक ईएमटी प्रशांत की मौत हुई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, कुछ लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रहे हैं। मृतक के परिजनों का सूचना दे दी गई है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

जांच बैठा दी गई
एंबुलेंस में आग लगने से ईएमटी की मौत की सूचना मिली है। पूरे प्रकरण पर जांच बैठा दी गई है। वह किसी मरीज को लेने के लिए जा रहा था, अकेला क्यों गया, उसके साथ ड्राइवर क्यों नहीं था, सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - डा. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed