{"_id":"9c4b25f725ed4c4dba07bee911256190","slug":"fir-lodged-against-dios-and-school-manager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस, प्रबंधक समेत 5 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस, प्रबंधक समेत 5 पर एफआईआर
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल प्रबंधक से सांठगांठ कर छात्रा के पिता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर डीआईओएस भी फंस गए हैं।
विज्ञापन
छात्रा के पिता की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक, डीआईओएस, प्रधानाचार्य समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीएम के निर्देश पर जहांगीराबाद कोतवाली में पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जहांगीराबाद के मोहल्ला छैपियान निवासी अशोक शर्मा की बेटी का एडमिशन नगर के डॉ. अनूपलाल बंसल कन्या इंटर कॉलेज में नहीं किया गया था।
इसकी शिकायत छात्रा के पिता ने डीआईओएस से की थी, लेकिन स्कूल प्रबंधक से सांठगांठ के कारण डीआईओएस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद छात्रा का पिता कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठ गया था। नौ दिन भूख हड़ताल के बाद अशोक की बिगड़ती हालत ने जिला प्रशासन को हिला दिया था। आनन-फानन में अशोक से वार्ता कर अनशन तुड़वाया गया।
विज्ञापन
अशोक की बेटी का एडमिशन और स्कूल प्रबंधक समेत डीआईओएस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने नगर कोतवाल को अशोक शर्मा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पिता अशोक शर्मा की तहरीर पर जहांगीराबाद नगर कोतवाली में डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, स्कूल प्रबंधक गौरव बंसल, महेन्द्र बंसल, अजय गोयल और प्रधानाचार्य कैलाश कुमारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।