फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR against four

महिलाओं की वीडियो बनाने में सभासद समेत चार पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
FIR against four
महिलाओं की वीडियो बनाने में सभासद समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की वीडियो बनाने के मामले में सभासद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी सभासद ने ही तीनों आरोपियों को वीडियो बनाने के लिए भेजा था। फिलहाल पुलिस जांच करने की बात कर रही है।
रविवार को काली नदी स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लेकर लौट रही महिला के साथ बुग्गी सवार चार आरोपियों ने छेड़छाड़ की थी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन्होंने महिला को बुरी तरह से पीटा था। जिसके चलते महिला के हाथ में फ्रैक्चर व अन्य चोटें आई थीं। इसी प्रकरण को लेकर मंगलवार को देवीपुरा क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि प्रदर्शन के बाद जब महिलाएं वापस लौट रहीं थीं तो तीन आरोपियों ने उनकी वीडियो रिकार्डिंग की। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसी दौरान विहिप कार्यकर्ताओं की मदद से तीनों आरोपियों को पकड़ पुलिस को सौंप दिया था। आरोपियों की पहचान वसीम, साकिब और मोहसीन के रूप में हुई थी। आरोपियों ने बताया था कि उन्हें नाजिम सभासद ने वीडियो बनाने के लिए भेजा था। नगर पुलिस ने पीड़िता रानी की शिकायत के आधार पर सभासद समेत चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी ने बताया कि अभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार
नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सब्जी लेकर लौट रही महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में तीन अन्य आरोपी सूफियान, आसिफ और जुबैर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले आरोपी आरिफ मोटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed