फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR against district president

भाजयुमो जिलाध्यक्ष और 40 अज्ञात पर एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
FIR against district president
भाजयुमो जिलाध्यक्ष और 40 अज्ञात पर एफआईआर
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव दुल्हेरा में मंगलवार की शाम नाली सफाई को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष को भी आरोपी बनाया गया है।
गांव दुल्हेरा निवासी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी रीना गांव की प्रधान हैं। मंगलवार को वह गांव में नाली की सफाई जेसीबी से करा रहे थे। इसी दौरान एक पक्ष ने अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोपी पक्ष ने 24 घंटे में जान से मारने और अपहरण करने की धमकी दी। पवन कुमार शर्मा ने 2 महिला समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरे पक्ष के कृष्ण पाल ने बताया कि वह अपने घर में परिवार के साथ बैठा हुआ था, गांव निवासी दीपक दुल्हेरा अपने भाइयों के साथ हथियारों से लैस होकर घर में घुस आया और अभद्रता की, विरोध करने पर मारपीट की। दीपक दुल्हेरा ने जान से मारने की नीयत से राइफल से फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसके बाद उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी। कृष्णपाल की तहरीर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा समेत 21 नामजद और 30-40 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश
पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने गांव से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। बुधवार को कृष्णपाल पक्ष केे लोगों की दूसरे पक्ष के लोगों को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर सिकंदराबाद ककोड़ मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नामजद आरोपियों के घर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed