फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fighting in marrige party

डीजे पर डांस के लिए विवाद, घंटों रुकी रही शादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
fighting in marrige party
डीजे पर डांस के लिए विवाद, घंटों रुकी रही शादी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के गुलावठी रोड स्थित मैरिज होम में चल रहे शादी समारोह की खुशियों पर उस समय जब डीजे पर डांस को लेकर बराती, घरातियों में विवाद हो गया। बहनोई के साथ हुई हाथापाई को लेकर दूल्हे के नाराज होने पर शादी की रस्म रुक गई, जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों में अफरा तफरी मच गई। बाद में दुल्हन, दूल्हे पक्ष के लोगों के बीच वार्ता के बाद दूल्हे के बहनोई से सार्वजनिक माफी मांगने पर करीब दो घंटे बाद शादी की रस्म पूरी की गई।

नगर के गुलावठी रोड पर स्थित एक बरात घर में रविवार की रात गाजियाबाद क्षेत्र से बरात आई थी। चढ़त होने के बाद सभी बराती दूल्हे संग मुख्य समारोह में पहुंचे थे, जहां डीजे पर बराती पक्ष के लोग डांस कर रहे थे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। बताया जाता है कि इस दौरान घराती पक्ष के कुछ युवक भी डीजे के फ्लोर पर डांस करने पहुंच गए। गाना बदलवाने को लेकर दूल्हे के बहनोई व घराती पक्ष के युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई शुरू हो गई और शादी समारोह में हंगामा खड़ा हो गया। दूल्हे का बहनोई इसे अपना अपमान बताते हुए शादी समारोह को छोड़कर चला गया। किसी तरह दूल्हे पक्ष के बहनोई को समझाया गया, लेकिन बहनोई के अपमान किए जाने को लेकर दूल्हा जयमाला के मंडप से चल रही तैयारियों के बीच उठकर चला गया। दूल्हे को मनाने का प्रयास करने पर वह बहनोई से अभद्रता करने वाले युवकों द्वारा सार्वजनिक माफी मांगने की बात पर अड़ गया। बहनोई से अभद्रता करने वाले युवक ने उससे सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद दूल्हे ने पहले जयमाल की रस्म निभाई और बाद में फेरे लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed