{"_id":"63629dee85e722320b79a689","slug":"fever-bulandshahr-news-gbd2470658145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में आने वाला हर चौथा मरीज बुखार से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में आने वाला हर चौथा मरीज बुखार से पीड़ित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में आने वाला हर चौथा मरीज बुखार से पीड़ित
बुलंदशहर। बदलते मौसम में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसमें डेंगू के मरीज भी मिल रहे हैं। जिला अस्पताल की ही ओपीडी में अकेले 1500 से अधिक मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें हर चौथा व्यक्ति बुखार से पीड़ित मिल रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में भी बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं।
अक्तूबर माह के बाद अब नवंबर माह में मौसम में तेजी के साथ परिवर्तन होने लगा है। मौसम में उतार-चढ़ाव से बच्चों और बुजुर्गों को वायरल बीमारियां भी तेजी से जकड़ने लगी हैं। बच्चों को डायरिया, वायरल फीवर, निमोनिया का खतरा बढ़ा है तो बुजुर्गों को सबसे अधिक सांस फूलने की बीमारी हो रही है। वहीं, जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में बुखार, खांसी, जुकाम और बदनदर्द की परेशानी लेकर आ रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में जहां 1590 लोग प्राथमिक इलाज कराने ओपीडी में पहुंचे तो वहीं, बुधवार को 1584 लोगों ने पंजीकरण कराकर प्राथमिक उपचार कराया। इनमें से करीब चार सौ लोग बुखार से पीड़ित मिले। इनमें कई लोग दूसरी से तीसरी बार दिखाने के लिए आए थे। इनमें करीब 30 मरीजों की डेंगू जांच कराई गई। इसके अलावा इमरजेंसी में शाम पांच बजे तक बुखार के 10 मरीजों को भर्ती किया गया। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है। इन दिनों अधिकांश लोगों में बुखार और सर्दी, खांसी, जुकाम आदि की शिकायत अधिक आ रही है।
ऐसे करें बचाव
- बच्चों को सुबह-शाम पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाकर रखें, रात में पंखा, कूलर आदि न चलाएं।
- बुजुर्ग सुबह जल्दी टहलने न निकलें, हल्की धूप के बाद गर्म कपड़े पहनकर निकलें।
- जब बाहर टहलने निकलें तो मास्क लगाकर निकलें।
- धूल और धुआं से बचकर रहें। इससे फेफड़ों में संक्रमण की आशंका कम होगी।
- हृदय और उच्च रक्तचाप वाले मरीज विशेष सतर्क रहें। समय से दवा लें, सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
पिछले कई दिनों से ओपीडी में प्रतिदिन बुखार के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश वायरल बुखार से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल