{"_id":"61798d64e3ef7271123eed76","slug":"fever-bulandshahr-news-gbd2284481149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से ककोड़ में युवक, बुगरासी में बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से ककोड़ में युवक, बुगरासी में बच्चे की मौत
विज्ञापन
अहार गांव में घर पर लगी हुई ड्रिप
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से ककोड़ में युवक, बुगरासी में बच्चे की मौत
बुगरासी/ककोड़ । बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिलेभर में लगातार मौत होने से लोग में दहशत का माहौल बना हुआ है। बुधवार को बुगरासी क्षेत्र के बुकलाना क्षेत्र में एक बालक और ककोड़ क्षेत्र के गांव धनौरा में युवक की मौत हो गई।
बुकलाना निवासी महिपाल सिंह के 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक को पिछले चार-पांच दिन से बुखार था। परिजनों ने अभिषेक को गांव सहित कस्बे के चिकित्सकों को दिखाया लेकिन सुधार नहीं हुआ। बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इससे पूर्व क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। गांव धनौरा में नितेश (22) पुत्र मनोज को करीब 15 दिन पहले बुखार आया था। गंभीर हालत होने पर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह नितेश की मौत हो गई। मृतक का करीब डेढ़ वर्ष पहले विवाह हुआ था। चार माह की बच्ची है। गांव में बुखार का प्रकोप है। कई लोग हायर सेंटर पर उपचार करा रहे हैं। मृतक की मौत डेंगू से होने की चर्चा है। वैर पीएचसी प्रभारी सचिन भाटी ने बताया कि क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप नहीं है। गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं।
बुखार से मौत की सूचना मिलने पर संबंधित स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगवाकर जांच करवाई जा रही है। लोग साफ-सफाई के प्रति सजग रहें और पंजीकृत चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद दवा का सेवन करें। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
स्वास्थ्य अफसरों के निरीक्षण में मिली गंदगी
बुलंदशहर। अगौता क्षेत्र के गांव पवसरा में बीते दिन एक मासूम की बुखार से मौत हो गई थी। बुधवार को स्वास्थ्य अफसरों ने गांव में शिविर लगाकर स्वास्थ्य की जांच की। बीमार मिले लोगों को दवा देकर बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान गांव में जगह-जगह जलभराव के साथ गंदगी के ढेर मिले। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि गांव में निरीक्षण के दौरान अधिकांश नालियां बंद मिलीं। खाली प्लॉट और अन्य स्थानों पर जलभराव मिलने के साथ कूड़ा-कचरा एकत्र मिला। एसीएमओ डॉ. अश्वनी भंडारी ने बताया कि गांव में साफ-सफाई को लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी को पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन गांव में स्थिति बदहाल हुई पड़ी है।
एक कूलर में मिला लार्वा, नोटिस
जिला मलेरिया विभाग प्रतिदिन एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ लार्वा की खोज कर रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि बुधवार को नगर के मामन चौकी, रुकन सराय, साठा, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस भूड, लाल तालाब, सुनारो वाली गली शेख सराय, कुचेसर हाउस, ईटा रोड़ी और रेस कोर्स कॉलोनी आदि क्षेत्र की नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। इस दौरान एक कूलर में लार्वा मिलने पर संबंधित को नोटिस जारी कर दिया गया है।