फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   festive season

त्योहारी सीजन से पॉटरी उद्यमियों में आस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
festive season
पॉटरी उत्पाद। - फोटो : KHURJA
त्योहारी सीजन से पॉटरी उद्यमियों में आस
विज्ञापन

खुर्जा। विदेशों तक अपनी छाप छोड़ने वाला पॉटरी उद्योग त्योहारों के आने से चमकने लगा है। रक्षा बंधन से लेकर दीपावली तक के लिए उत्पादों को तैयार करने का ऑर्डर कारोबारियों को मिलना शुरू हो गया है। ऐसे में कोरोना काल के चलते मंद पड़े पॉटरी उद्योग में तेजी आने से उद्यमियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उद्यमियों का कहना है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर नहीं आई तो कारोबार अच्छा होगा।
दूसरी लहर में आठ-दस लाख का रोजाना हो रहा था नुकसान
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश-विदेश में बाजार बंद होने के कारण पॉटरी कारोबार पूरी तरफ से ठप हो गया था। वहीं इकाइयों में काम करने वाले मजदूर भी काम छोड़कर अपने-अपने गृह जनपदों के लिए रवाना हो गए थे। कारोबार न होने के कारण पॉटरी उद्योग को रोजाना आठ से दस लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा था। कोरोना की दूसरी लहर कम होने से धीरे-धीरे बाजार खुलने के बाद पॉटरी उद्योग भी चलना शुरू हो गया।
विज्ञापन

करीब एक करोड़ के पॉटरी उत्पादों का मिला ऑर्डर
खुर्जा की पॉटरी इकाइयों में कप-प्लेट के अलावा डिनर सेट, गमले, गुल्लक समेत कई प्रकार की दैनिक उपयोगी वस्तुओं को उत्पादन होता है। रक्षाबंधन, दीपावली, दशहरा त्योहारों पर बाजारों में इन सामानों की जमकर बिक्री होती है। ऐसे में इनकी डिमांड बढ़ जाती है। कारोबारियों का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में वह उसी के अनुसार उत्पाद तैयार करवा रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि अभी तक तकरीबन एक करोड़ तक के ऑर्डर मिल चुके हैं। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद ऑर्डर और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले कारोबारी
दीपावली के लिए मिले ऑर्डर
कई उत्पाद दीपावली पर्व पर तैयार करने के लिए ऑर्डर मिले हैं। जिनको तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस बार कारोबार अच्छा होगा। जिससे कोरोना काल में हुए घाटे की भरपाई हो जाएगी।
राजीव बंसल, पॉटरी उद्यमी
त्योहारों के आने से पॉटरी कारोबार के बढ़ने की उम्मीद जागी है। बाजार से ऑर्डर मिलने शुरू हो गए है। दीपावली दशहरा तक अच्छा कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
दर्शन छतवाल, पॉटरी उद्यमी
त्योहारों को लेकर पॉटरी कारोबारियों को भी ऑर्डर मिलने लगे हैं। बड़े कारोबारियों के अलावा छोटे-छोटे कारोबारी भी उत्पादों को अभी से बनाने में जुट गए हैं। ताकि पर्व पर उत्पादों की कमी ना रहने पाए।

रवि राणा, अध्यक्ष केपीएमए
त्योहार के लिए ऑर्डर मिलने से कारोबारी काफी उत्साहित हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। मार्केट से डिमांड मिलना शुरू हो गया है
संजय गुप्ता, सचिव केपीएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed