फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Female policeman committed suicide by hanging herself

Bulandshahar News: फंदे से लटक महिला पुलिसकर्मी ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। महिला थाने में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने रविवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान में ऊपर किराए पर रहने वाले फौजी के परिजनों ने शव पंखे पर लटका देखा तो पुलिस व अन्य लोगों को सूचना दी। मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। सुसाइड नोट में खुद को ही मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
मूल रूप से कासगंज की रहने वाली महिला कांस्टेबल शशि की तैनाती जिले के महिला थाने में थी। बताला जा रहा है कि वह सूर्यनगर कालोनी में एक किराए के मकान में रहती थी। मकान में ऊपरी मंजिल पर गांव सरदारनगर के एक फौजी रहते हैं। ऱविवार को ऊपरी मंजिल पर रहने वाले फौजी की बेटी का जन्मदिन था। जिसके चलते उनके परिजन शशि को बुलाने के लिए नीचे आए थे। नीचे आने पर देखा कि कमरे का गेट अंदर से बंद है, और शशि फंदे पर लटकी हुई है। जिसके चलते तत्काल पुलिस और पड़ोस के लोगों को सूचना दी गई। पड़ोसी लोगों ने बताया कि शशि काफी दिनों से परेशान चल रही थी। जिसके चलते आए दिन कोई न कोई पुलिसकर्मी उसे समझाने के लिए आता था। दो दिन पहले भी महिला थाना से पुलिसकर्मी उसे समझाने के लिए पहुंचे थे। महिला पुलिसकर्मी के आत्महत्या करने की सूचना पर एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि महिला थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की है। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अपने जीवन से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी गई है। मृतका का अपने पति से तलाक को लेकर केस चल रहा है। मृतका के मां-बाप भी नहीं है। जिसके चलते उनकी बहन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


मेरी मौत की जिम्मेदार मैं खुद हूं
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में महिला पुलिसकर्मी शशि ने लिखा है कि मैं अपने जीवन से परेशान हो चुकी हूं। अब और जीना नहीं चाहती हूं। मेरी मौत का जिम्मेदारी कोई और नहीं है, मैं खुद ही जिम्मेदार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed