{"_id":"5724e6514f1c1b3969a92188","slug":"fci-wheat-procurement-centers-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई केंद्रों पर बंद हुई गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई केंद्रों पर बंद हुई गेहूं खरीद
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 30 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
wheat
- फोटो : अमर उजाला
एफसीआई के क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद बंद कर दी गई है। एक माह में एफसीआई केंद्रों पर मात्र 3400 मीट्रिक टन रीद हुई है। एफसीआई का लक्ष्य 28 हजार एमटी गेहूं खरीद का था।
विज्ञापन
मौजूदा सीजन में प्रशासन को 1.53 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 93 क्रय केंद्रों पर मात्र 15 हजार 500 एमटी गेहूं खरीदा गया है। एफसीआई के तीनों क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद बंद हो गई है।
विज्ञापन
एक माह में एफसीआई तीन केंद्रों पर मात्र 3400 एमटी गेहूं खरीद पाया। लक्ष्य के सापेक्ष खाद्य विभाग 24 हजार एमटी गेहूं ही खरीद सका। पीसीएफ ने 65 हजार एमटी की तुलना में 8813 एमटी गेहूं खरीदा है। यूपी एग्रो को 6000 एमटी गेहूं खरीद का टारगेट दिया गया था। यूपी एग्रो मात्र 459 एमटी गेहूं खरीद सका।
विज्ञापन